दुनिया

कर्मचारियों को निकालने का गजब तरीका: चीन की कंपनी ने पहाड़ों पर शिफ्ट किया ऑफिस, 70% ने दिया इस्तीफा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 17, 2024, 08:41 PM IST

दावा है कि दफ्तर में शौचालय जैसी कोई सुविधा नहीं हैं और आवारा कुत्तों की भरमार थी। ऐसे में 20 में से 14 कर्मचारियों ने इस्तीफा दे दिया। दिलचस्प बात यह है कि उनके इस्तीफे के ठीक 4 दिन बाद कंपनी को वापस शहर में स्थानांतरित कर दिया गया और नई नियुक्तियां शुरू हो गईं।

Image

चीन की कंपनी से कर्मचारियों ने दिया इस्तीफा

Photo : iStock

China: कॉर्पोरेट कंपनियों में यह अक्सर देखते को मिलता है कि जब कंपनी अपने कर्मचारी के काम से खुश नहीं होती और उसे निकालने का प्लान बना रही होती है तो इसके संकेत पहले से दिए जाने लगते हैं। यहां तक कि आपका बॉस भी आपको दूसरी नौकरी ढूंढने का इशारा कर देता है। चीन की एक कंपनी ने भी कुछ ऐसा किया है, जो अब चर्चा में है।

यहां की एक एडवर्टाइजिंग कंपनी ने अपना ऑफिस पहाड़ों पर शिफ्ट कर दिया। यह पहाड़ शहर से इतना दूर है कि यहां तक आने-जाने के लिए ट्रांसपोर्ट की सुविधा तक नहीं है। तंग आकर कंपनी के 70 फीसदी कर्मचारियों ने इस्तीफा दे दिया। कर्मचारियों का आरोप है कि कंपनी ने ऐसा जानबूझ कर किया, जिससे कर्मचारियों को दिए जाने वाले मुआवजे से बचा जा सके।

शांक्सी प्रांत का है मामला

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, यह मामला शांक्सी प्रांत का है। कंपनी जानती थी कि अगर वह कर्मचारियों को निकालती है तो उसे मुआवजा देना पड़ेगा। इससे बचने के लिए कंपनी ने गजब की जुगत लगाई। उसने ऐसी जगह ऑफिस शिफ्ट किया, जहां न आने-जाने की सुविधा है यहां तक कि कर्मचारियों को गांव में बनें पब्लिक टॉयलेट का इस्तेमाल करना पड़। कंपनी जानती थी कर्मचारी इससे परेशान होकर इस्तीफा दे देंगे और वह मुआवजा देने से बच जाएगी।

तीन किलोमीटर पैदल चलकर पहुंचते ऑफिस

कंपनी के एक कर्मचारी चांग ने बताया कि उसका ऑफिस क्विनलिंग हिल में शिफ्ट हो गया है और उन्हें रोजाना यहां आना होगा। पहाड़ी क्षेत्र में पब्लिक ट्रांसपोर्ट बहुत कम है और यहां पहुंचने में कम से कम 2 घंटे लगते हैं। एक दिन का किराया 663 रुपये था, जिसके लिए 3 किलोमीटर पैदल चलना पड़ता था। कंपनी न तो ट्रांसपोर्ट मुहैया करा रही थी और न ही उसका चार्ज देने वाली थी।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article