शी जिनपिंग करेंगे रूस का दौरा, विक्ट्री-डे परेड में होगे शामिल, पुतिन ने पीएम मोदी को भी दिया था न्यौता

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने रविवार को बीजिंग में एक बयान में कहा कि राष्ट्रपति शी 7 से 10 मई तक रूस की राजकीय यात्रा करेंगे और मॉस्को में विजय की 80वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह में भाग लेंगे।

China's Xi to visit Russia: चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग मॉस्को में विजय दिवस परेड में भाग लेने के लिए 7-10 मई तक रूस का दौरा करेंगे और अपने रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन के साथ कई प्रमुख अंतरराष्ट्रीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा करेंगे। डोनाल्ड ट्रंप के अमेरिकी राष्ट्रपति पद का कार्यभार संभालने के बाद जिनपिंग की यह पहली मॉस्को यात्रा होगी। शी ने पिछली बार अक्टूबर 2024 में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए रूस का दौरा किया था।

putin jinping

जिनिपिंग जाएंगे रूस

जिनपिंग का अहम रूस दौरा

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने रविवार को बीजिंग में एक बयान में कहा कि राष्ट्रपति शी 7 से 10 मई तक रूस की राजकीय यात्रा करेंगे और मॉस्को में महान युद्ध में विजय की 80वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह में भाग लेंगे। बयान में कहा गया कि राष्ट्रपति जिनपिंग नई परिस्थितियों में चीन-रूस संबंधों और कई प्रमुख अंतरराष्ट्रीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर राष्ट्रपति पुतिन के साथ रणनीतिक संवाद करेंगे, जो स्पष्ट रूप से ट्रंप द्वारा पुतिन पर यूक्रेन युद्ध और चीन के खिलाफ उनके टैरिफ युद्ध से जुड़ा है।

End of Feed