चीन की 'चालबाजी', IMF से श्रीलंका को मिलने वाले बेलआउट पैकेज की राह में अटका रहा रोड़ा

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 4, 2023, 06:17 PM IST

China stalling IMF relief to Sri Lanka: श्रीलंका के ऊपर चीन का भारी कर्ज है और इस कर्ज की वजह से उसने अपने हम्बनटोटा बंदरगाह उसे 99 वर्षों के लीज पर देना पड़ा है। निक्की एशिया ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) से तीन अरब अमेरिकी डॉलर के बेलआउट पैकेज पाने की कोशिश कर रहे श्रीलंका की राह में चीन रोड़ा अटका रहा है।

China stalling IMF relief to Sri Lanka: छोटे देशों को अपने कर्ज के जाल में उलझाकर उनके संसाधनों पर कब्जा करने वाले चीन की एक और 'चालबाजी' सामने आई है। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) से तीन अरब अमेरिकी डॉलर के बेलआउट पैकेज पाने की कोशिश कर रहे श्रीलंका की राह में चीन रोड़ा अटका रहा है। निक्की एशिया ने अपनी रिपोर्ट में यह दावा किया है। श्रीलंका के ऊपर चीन का भारी कर्ज है और इस कर्ज की वजह से उसने अपने हम्बनटोटा बंदरगाह उसे 99 वर्षों के लीज पर देना पड़ा है। रणनीतिक रूप से अहम इस बंदरगाह को चीन विकसित कर रहा है।

srilanka debt

श्रीलंका के ऊपर चीन का भारी कर्ज है।

श्रीलंका को 'अग्योग' ग्रेड दिया

इस बेलआउट पैकेज के सिलसिले में आईएमएफ के अधिकारी श्रीलंका के दौरे पर आए थे। इससे इस देश को आईएमएफ से कर्ज मिलने की उम्मीद बढ़ी। आईएमएफ के अधिकारी चाहते हैं कि चीन जो कि सबसे बड़ा कर्जदाता है, वह उसे 'वित्तीय गारंटी' दे लेकिन बीजिंग ने बेलआउट पैकेज की पहली समीक्षा में श्रीलंका को 'अग्योग' ग्रेड दिया, इससे कोलंबो को अगला आर्थिक राहत पैकेज मिलने के रास्ते में अड़चन पैदा हो गई है। आईएमएफ से श्रीलंका को दूसरी किस्त में 330 मिलियन डॉलर मिलना है।

End of Feed