चीन की परमाणु पनडुब्बी पीले सागर ( Yellow Sea) में विदेशी पनडुब्बियों के लिए बिछाई गई चेन और एंकर की चपेट में आ गई, जिससे पनडुब्बी के ऑक्सीजन सप्लाई के सिस्टम में खराबी आ गई, ऐसा दावा यूनाइटेड किंगडम (UK) की एक गुप्त रिपोर्ट में किया गया है, बताते हैं कि इस दुर्घटना में कम से कम अधिकारियों समेत 55 चीनी नाविकों की मौत हो गई है।
मीडिया रिपोर्टों का मानें तो चीन की परमाणु पनडुब्बी समुद्र में विदेशी पनडुब्बियों के लिए बिछाई गई चेन और एंकर की चपेट में आ गई, जिसके चलते पनडुब्बी में मौजूद 55वचीनी नौसैनिक दम घुटने से मौत के मुंह में समा गए।
वहीं चीन ने ऐसी किसी घटना से इनकार किया है, साथ ही चीन ने येलो सी में फंसी अपनी सबमरीन को निकालने के लिए किसी तरह की अंतरराष्ट्रीय मदद लेने से भी इंकार कर दिया है।
ब्रिटिश मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, घटना 21 अगस्त की है, जब चीन की परमाणु पनडुब्बी एक मिशन पर थी और पीले सागर में हादसे का शिकार हो गई।
