China Population : चीन के लिए सिर दर्द बन रही घटती आबादी, लगातार दूसरे साल आई गिरावट

  • Agency by: भाषा
  • Updated Jan 17, 2024, 02:58 PM IST

China Population: चीन के राष्ट्रीय सांख्यिकी ब्यूरो द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले साल चीन में 90 लाख 20 हजार बच्चों का जन्म हुआ, जो 2022 (95 लाख 60 हजार) से 5.6 प्रतिशत कम है।

China Population: चीन की जनसंख्या 2023 में 20 लाख 80 हजार घटकर 1.4097 अरब रह गई और भारत अपने पड़ोसी देश को पछाड़कर 2023 में दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला देश बन गया। चीन के बुधवार को जारी वार्षिक आधिकारिक आंकड़े में यह जानकारी दी गई। चीन की आबादी लगातार दूसरे साल कम हुई है।

china population

चीन की आबादी लगातार दूसरे साल घटी।

पहली बार 2022 में गिरावट आई

देश में सत्तारूढ़ ’कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना’ ने जनसंख्या वृद्धि को नियंत्रित करने के लिए ‘केवल एक संतान’ की नीति का दशकों तक सख्ती से पालन किया जिसके कारण जन्म दर में काफी कमी आई और चीन की आबादी में छह दशक में पहली बार 2022 में गिरावट आई। विशेषज्ञों ने दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था की आबादी में आगामी वर्षों में और कमी आने का अनुमान जताया है।

End of Feed