चीन की चांद पर जाने की तैयारी! मानवयुक्त चंद्र मिशन को लेकर सामने आया नया अपडेट

China Lunar Mission: चीन का मानवयुक्त चंद्र अन्वेषण मिशन तेजी से प्रगति कर रहा है और 2030 से पहले चंद्रमा पर अपनी पहली लैंडिंग के लक्ष्य की दिशा में आगे बढ़ रहा है। बता दें कि हाइनान प्रांत में स्थित वेनछांग लॉन्च सेंटर पर चंद्र मिशन से जुड़ी परीक्षण और प्रक्षेपण सुविधाओं का निर्माण भी व्यवस्थित रूप से किया जा रहा है।

China Lunar Mission: चीन का मानवयुक्त चंद्र अन्वेषण मिशन तेजी से प्रगति कर रहा है और 2030 से पहले चंद्रमा पर अपनी पहली लैंडिंग के लक्ष्य की दिशा में आगे बढ़ रहा है। चीन मानवयुक्त अंतरिक्ष इंजीनियरिंग कार्यालय ने सोमवार को जानकारी दी कि चंद्र लैंडिंग चरण के तहत सभी अनुसंधान और निर्माण कार्य योजना के अनुसार जारी हैं।

Moon mission

मून मिशन

चीन की क्या है योजना?

कार्यालय ने बताया कि 2025 में, चीन की मानवयुक्त अंतरिक्ष परियोजना में दो मुख्य कार्यों, अंतरिक्ष स्टेशन के अनुप्रयोग और विकास तथा मानवयुक्त चंद्र अन्वेषण, को समानांतर रूप से आगे बढ़ाया जाएगा, जिससे विज्ञान, प्रौद्योगिकी और एयरोस्पेस क्षेत्र में देश को और सशक्त बनाने में योगदान दिया जा सके।

End of Feed