दुनिया

चीन HMPV वायरस का कहर, वुहान में स्कूल बंद; WHO ने ड्रैगन से मांगी रिपोर्ट

Human Metapneumovirus: HMPV वायरस अब दुनिया को फिर से डराने लगा है। चीन में हालात बिगड़ने लगे है। जानकारी के मुताबिक, चीन के वुहान में स्कूलों को बंद कर दिया गया है। बढ़ते मामलों से WHO भी टेंशन में आ गया है। उसने चीन से इस वायरस के बारे में जानकारी मांगी है।

Image

HMPV वायरस के कारण चीन के वुहान में स्कूल बंद

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Human Metapneumovirus: चीन में HMPV वायरस से हालात बिगड़ने लगे हैं। वुहान में स्कूलों को बंद कर दिया गया है। बच्चों में बढ़ते मामलों को देखते हुए ही ये फैसला लिया गया है। वायरस के बढ़ते मामलों से WHO भी टेंशन में आ गया है। उसने चीन से HMPV की पूरी जानकारी मांगी है। जानकारी के अनुसार, वुहान में पिछले 10 दिन में HMPV वायरस के मामले 529% बढ़े हैं। वहीं दुनियाभर में एचएमपी वायरस तेजी से फैल रहा है। भारत, मलेशिया, जापान, कजाकिस्तान में मामले बढ़ रहे हैं। ब्रिटेन में भी संक्रमण फैल रहा है।

भारत में भी मिले कई केस

जानकारी के मुताबिक, भारत में अब तक 5 राज्यों में 8 केस मिल चुके हैं। महाराष्ट्र में 2 मामले मिले हैं। यहां 13 साल की लड़की और 7 साल का बच्चा संक्रमित मिला है। दोनों बच्चे बुखार के बाद इस वायरस से संक्रमित पाए गए। कर्नाटक, तमिननाडु, गुजरात और पश्चिम बंगाल में भी केस मिले हैं। इस वायरस को लेकर केंद्र सरकार अलर्ट है।

इस बीच, केंद्र सरकार ने राज्यों को इन्फ्लूएंजा जैसी बीमारी और गंभीर तीव्र श्वसन संबंधी रोग सहित श्वसन संबंधी बीमारियों के लिए निगरानी बढ़ाने को कहा है। साथ ही एचएमपीवी की रोकथाम के बारे में जागरूकता फैलाने की सलाह दी है। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने सोमवार को राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ एक डिजिटल बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में स्वास्थ्य सचिव ने देश में श्वसन संबंधी बीमारियों, एचएमपीवी मामलों एवं उनसे निपटने के तैयारियों का जायजा लिया गया।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article