Trade War: कनाडा की मुश्किलें लगातार बढ़ती ही जा रही हैं और उसे एक के बाद एक झटके लग रहे हैं। हाल ही में अमेरिका के टैरिफ वार की धमकी के बीच कनाडा को दोहरा झटका लगा है। चीन ने कनाडा के हौंसले पस्त करने के लिए 2.6 बिलियन डॉलर से अधिक मूल्य के कृषि और खाद्य उत्पादों पर टैरिफ लगाने का ऐलान किया है।
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग
चीन का पलटवार
चीन ने अक्टूबर में ओटावा की ओर से लगाए गए भारी भरकम शुल्कों के खिलाफ जवाबी कार्रवाई की और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ धमकियों से प्रेरित टैरिफ वॉर में एक नया मोर्चा खुल गया है। चीन के वाणिज्य मंत्रालय ने कनाडा पर जो टैरिफ लगाया है वह 20 मार्च से प्रभावी होगा।
बीजिंग द्वारा लगाया टैरिफ कनाडा के चीन निर्मित ईवी पर 100 फीसदी के साथ स्टील और एलुमिनियम ते उत्पादों पर चार माह पहले लगाए गए 25 फीसदी आयात शुल्क से मेल खाता है। विशेषज्ञों का कहना है कि टैरिफ एक चेतावनी के रूप में भी काम करता है। ट्रंप प्रशासन ने संकेत दिया है कि वह 25 फीसदी आयात शुल्क में ढील दे सकता है।
चीन के वाणिज्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा, "कनाडा के उपाय विश्व व्यापार संगठन (WTO) के नियमों का गंभीर उल्लंघन करते हैं और यह एक प्रकार से संरक्षणवाद रवैये को दर्शाते हैं जिसकी वजह से चीन के वैध अधिकारों और हितों को गंभीर रूप से नुकसान पहुंच रहा है।"
