Woman Transferred Property to Her Pet:अक्सर आपने देखा होगा कि बुजुर्ग लोग दुनिया से जाने से पहले अपनी संपत्ति अपने बच्चों के नाम कर जाते हैं लेकिन कुछ लोग ऐसा नहीं करते हैं, इसके पीछे की वजह भी है, चीन में ऐसा ही मामला सामने आया है, यहां एक बुजुर्ग महिला ने अपनी करीब 23 करोड़ की संपत्ति अपने पालतू कुत्तों और बिल्लियों के नाम कर दी है।
यही नहीं बताते हैं कि उसने अपने बच्चों को अपनी जायदाद से पूरी तरह से बेदखल कर दिया, जबकि पहले उसने अपनी संपत्ति अपने तीन बच्चों को ही बांट दी थी, लेकिन बाद में मन बदल गया।
महिला के तीन बच्चे थे लेकिन कोई भी उसकी देखभाल को नहीं आता था
महिला ने ये कदम इसलिए उठाया क्योंकि उसके तीन बच्चे थे लेकिन कोई भी उसकी देखभाल को नहीं आता था जिससे वो उदास थी, महिला ने कुछ साल पहले अपनी पहली वसीयत बनाई थी, जिसमें उसने अपनी सारी संपत्ति अपने तीनों बच्चों के बीच बांट दी थी, लेकिन जब उन्होंने उसे नजरअंदाज किया जाने लगा तो उसका मन बदल गया और अपनी सारी संपत्ति अपने पालतू जानवरों के नाम कर दी।
बीमार पड़ने पर भी बच्चे हालचाल लेने नहीं आए
महिला ने जब देखा कि बीमार पड़ने पर भी बच्चे हालचाल लेने नहीं आए तो वह नाराज हो गई और उसने अपनी 2.8 मिलियन डॉलर यानी करीब 23 करोड़ रुपये से भी अधिक की संपत्ति अपनी पालतू बिल्लियों और कुत्तों के लिए छोड़ने का फैसला किया है उसका कहना है कि ये जानवर हमेशा उसके साथ रहे हैं और उसके लिए हर मोड़ पर खड़े रहे हैं जबकि अपनी तीनों औलादें नहीं इसलिए ऐसा कदम उठाया।
