दुनिया

Justin Trudeau Resign: भारत से पंगा लेने वाले कनाडा के पीएम की छिन गई कुर्सी, जस्टिन ट्रूडो ने दिया इस्तीफा

Justin Trudeau Resign: कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो ने इस्तीफा दे दिया है। इससे पहले खबर आई थी कि जस्टिन ट्रूडो पर पार्टी के ही नेता पद छोड़ने के लिए दबाव बना रहे थे।

Image

जस्टिन ट्रूडो ने दिया इस्तीफा

Photo : AP
KEY HIGHLIGHTS
  • जस्टिन ट्रूडो ने दिया इस्तीफा
  • जस्टिन ट्रूडो के खिलाफ हो गए थे नेता
  • अपनी ही पार्टी में घिरे थे जस्टिन ट्रूडो

Justin Trudeau Resign: कनाडा के प्रधानमनंत्री जस्टिन ट्रूडो की कुर्सी छिन गई है। भारी असंतोष और लोकप्रियता में कमी आने के बाद जस्टिन ट्रूडो ने अपने पद से इस्ताफ दे दिया है। जस्टिन ट्रूडो ने खुद इसकी घोषणा की है। हाल के महीनों में ट्रूडो ने भारत पर कई आरोप लगाए थे, जिसके बाद से भारत और कनाडा के संबंधों में तनाव आ गया था।

क्या बोले जस्टिन ट्रूडो

जस्टिन ट्रूडो ने अपने इस्तीफे की घोषणा करते हुए कहा कि वो पार्टी के नेता के पद से इस्तीफा देते हैं। अगले नेता चुने जाने के बाद वो पीएम पद से भी इस्तीफा दे देंगे। जब तक नेता नहीं चुने जाते हैं, वो प्रधानमंत्री की कुर्सी संभालते रहेंगे।

2015 से पीएम थे ट्रूडो

जस्टिन ट्रूडो 2015 से कनाडा के पीएम थे, इस दौरान उन्होंने भारत पर कई सनसनीखेज आरोप लगाए थे, जिसके बाद से भारत और कनाडा के बीच संबंधों में तनाव आ गया है। कहा जा रहा था कि ट्रूडो की लोकप्रियता में तेजी से गिरावट आ रही है, इसलिए वो ध्यान भटकाने के लिए भारत पर आरोप लगा रहे थे, ताकि खालिस्तानी समूह से उन्हें सहानुभूति मिल सके, जो कनाडा में मौजूद हैं, हालांकि इसके बाद भी ट्रूडो की कुर्सी बच नहीं सकी और पार्टी में विरोध के बाद अंतत: उन्हें इस्तीफा देना पड़ गया।

कई वजहों से हो गए थे अलोकप्रिय

ट्रूडो 2015 से कनाडा के प्रधानमंत्री हैं। वह कंजर्वेटिव पार्टी के 10 साल के शासन के बाद सत्ता में आए थे और उनके कार्यकाल की शुरूआत में, देश को उसके उदार अतीत की ओर वापस लाने के लिए उनकी सराहना की गई थी। ट्रूडो हाल के वर्षों में कई मुद्दों पर मतदाताओं के बीच बेहद अलोकप्रिय हो गए, जिसमें भोजन और आवास की बढ़ती लागत तथा बढ़ता आव्रजन शामिल हैं।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article