कनाडा का ट्रंप को करारा जवाब; अमेरिकी सामान पर लगाया टैरिफ, कहा- हम चुपचाप नहीं बैठेंगे

Canada US Tariff War: अमेरिका ने बीते दिनों कनाडा से आयातित सामान पर टैरिफ लगाने का ऐलान किया। ऐसे में कनाडा ने बुधवार को अमेरिका पर पलटवार करते हुए 29.8 बिलियन अमेरिकी डॉलर के अमेरिकी सामानों पर शुल्क लगाने का निर्णय किया। सबसे दिलचस्प बात तो यह है कि कनाडा द्वारा अमेरिका पर लगाया गया नया टैरिफ 13 मार्च से प्रभावी होगा।

Canada US Tariff War: अमेरिका के राष्ट्रपति का पद संभालते ही डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया भर में एक नई जंग की शुरुआत की। यह जंग बंदूक और तोप के गोले से नहीं, बल्कि नए जमाने के टैरिफ की है जिसे हम टैरिफ वॉर का नाम दे रहे हैं। बीते दिनों अमेरिका ने कनाडा से आयातित सामान पर टैरिफ लगाने का ऐलान किया। ऐसे में कनाडा ने बुधवार को अमेरिका पर पलटवार करते हुए 29.8 बिलियन अमेरिकी डॉलर के अमेरिकी सामानों पर शुल्क लगाने का निर्णय किया। सबसे दिलचस्प बात तो यह है कि कनाडा द्वारा अमेरिका पर लगाया गया नया टैरिफ 13 मार्च से प्रभावी होगा।

canada us trade war

अमेरिका कनाडा ट्रे़ड वॉर

कनाडा के वित्त मंत्री डोमिनिक लेब्लांक ने एक प्रेस सम्मेलन को संबोधित करते हुए ट्रंप की कार्रवाई को अनुचित करार दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि जब तक हमारे स्टील और एल्युमीनियम उद्योगों को गलत तरीके से निशाना बनाया जाएगा तब तक हम चुपचाप नहीं बैठने वाले हैं। उन्होंने कहा, ''इन टैरिफ से प्रभावित होने वाले अमेरिकी उत्पादों में यूएस-निर्मित स्टील और एल्युमीनियम , कंप्यूटर, खेल उपकरण और कुछ कच्चे लोहे के उत्पाद शामिल हैं।''

End of Feed