भारत के साथ विवाद के बीच कनाडा ने विदेशी छात्रों को दिया बड़ा झटका, बंद की ये खास सर्विस

India Canada Standoff: स्टूडेंट डायरेक्ट स्ट्रीम SDS के तहत चार सप्ताह में प्रोसेसिंग होती थी और 95 फीसदी आवेदन स्वीकार होते थे। इस सुविधा का लाभ भारत सहित 14 देशों के छात्रों को मिलता था। अब कनाडा ने इस सर्विस को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया है।

India Canada Standoff: भारत सरकार के साथ राजनयिक विवाद के बीच कनाडा ने विदेशी छात्रों को बड़ा झटका दिया है। कनाडा की जस्टिन ट्रूडो सरकार ने अपनी लोकप्रिय स्टूडेंट डायरेक्ट स्ट्रीम (SDS) कार्यक्रम को निलंबित कर दिया है। इससे भारत सहित 14 देशों के छात्रों के लिए फास्ट-ट्रैक स्टडी परमिट प्रक्रिया समाप्त हो गई है। इमिग्रेशन रिफ्यूजीज एंड सिटीजनशिप कनाडा की ओर से जारी सूचना के अनुसार, यह निर्णय 8 नवंबर से लागू हो गया है और एसडीएस प्रोग्राम को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया गया है।

Justin Trudeau

जस्टिन ट्रूडो

बता दें, स्टूडेंट डायरेक्ट स्ट्रीम SDS के तहत चार सप्ताह में प्रोसेसिंग होती थी और 95 फीसदी आवेदन स्वीकार होते थे। अब IRCC ने कहा है कि इस प्रोग्राम को बंद करने का उद्देश्य छात्रों के बीच भेद्दता को कम करना और सभी छात्रों के लिए आवेदन प्रक्रिया को निष्पक्ष बनाना है। अब छात्रों के आवेदन नियमित स्ट्रीम के तहत प्रोसेस किए जाएंगे।

End of Feed