दुनिया

कनाडा में उथल-पुथल, उप प्रधानमंत्री क्रिस्टिया फ्रीलैंड ने दिया इस्तीफा, ट्रूडो पर जमकर बरसी

कनाडा की उप प्रधानमंत्री क्रिस्टिया फ्रीलैंड ने प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो से मतभेद के बाद इस्तीफा दे दिया है। फ्रीलैंड को वित्त मंत्रालय छोड़ने के लिए कहा गया था, जिससे नाराज होकर उन्होंने इस्तीफा दे दिया।

Image

कनाडा की उप प्रधानमंत्री क्रिस्टिया फ्रीलैंड ने दिया इस्तीफा

Photo : AP
KEY HIGHLIGHTS
  • कनाडा में ट्रूडो सरकार को बड़ा झटका
  • कनाडा की उप प्रधानमंत्री ने दिया इस्तीफा
  • वित्त विभाग को लेकर दोनों के बीच मतभेद

कनाडा में इस समय उथल-पुथल मची है। पहले ही भारत के साथ तनातनी है, अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी कनाडा को लपेट चुके हैं, अब कनाडा के जस्टिन ट्रूडो सरकार हिलने लगी है। कनाडा की उप प्रधानमंत्री क्रिस्टिया फ्रीलैंड ने इस्तीफा दे दिया है। क्रिस्टिया फ्रीलैंड ने इस्तीफा देने के साथ ही ट्रूडो सरकार पर हमला भी बोला है।

क्यों इस्तीफा दी क्रिस्टिया फ्रीलैंड

ट्रूडो सरकार में उप प्रधानमंत्री का भी दायित्व संभालने वालीं फ्रीलैंड ने कहा कि प्रधानमंत्री ट्रूडो ने उनसे वित्त मंत्री पद छोड़ने और मंत्रिमंडल में कोई दूसरी भूमिका लेने के लिए कहा था। जिसके बाद क्रिस्टिया फ्रीलैंड ने इस्तीफा ही दे दिया। फ्रीलैंड ने अपने त्यागपत्र में कहा कि ऐसी स्थिति में उन्होंने मंत्रिमंडल छोड़ने का ही ईमानदार और व्यावहारिक रास्ता अपनाना बेहतर समझा।

कई मुद्दों पर मतभेद

फ्रीलैंड ने कहा, "पिछले कई हफ्तों से, आप और मैं कनाडा के लिए आगे बढ़ने के सर्वोत्तम रास्ते को लेकर असमंजस में हैं।" फ्रीलैंड और ट्रूडो के बीच अस्थायी टैक्स ब्रेक और अन्य विभागीय फैसलों को लेकर मतभेद था। फ्रीलैंड ने कहा कि कनाडा, डोनाल्ड ट्रम्प की 25% टैरिफ लगाने की धमकी से निपट रहा है और उसे "महंगी राजनीतिक चालबाज़ियों" से बचना चाहिए जिसे वह बर्दाश्त नहीं कर सकता। फ़्रीलैंड ने पत्र में कहा कि इस समय कनाडा गंभीर चुनौती का सामना कर रहा है

ट्रूडो के लिए बड़ा झटका

कनाडा में हाल के समय में ट्रूडो सरकार की लोकप्रियता में लगातार गिरावट आई है। ऐसे में ट्रूडो सरकार की सबसे ताकतवर मंत्री फ्रीलैंड के इस्तीफे को तगड़ा झटका माना जा रहा है।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article