कनाडा के सैन्य प्रशिक्षण केंद्र में भीषण आग, 4 सैनिकों की मौत, 39 अस्पताल में भर्ती

कनाडा के अल्बर्टा स्थित CFB वेनराइट सैन्य अड्डे पर युद्धाभ्यास के दौरान आग लगने से चार सैनिकों की मौत हो गई और 39 लोग घायल हुए, जिनमें 19 की हालत गंभीर है। तेज हवाओं के कारण आग तेजी से फैली।

कनाडा के अल्बर्टा प्रांत में एक सैन्य बेस पर युद्धाभ्यास के दौरान भीषण आग लगने से दर्दनाक हादसा हो गया। आग की चपेट में आने से चार सैनिकों की मौत हो गई, जबकि 39 लोग घायल हुए हैं। इनमें से 19 की हालत गंभीर बताई गई है। हादसा शनिवार को सीएफबी वाइनराइट सैन्य प्रशिक्षण केंद्र में हुआ, जहां सैनिक लाइव-फायर कॉम्बैट ट्रेनिंग कर रहे थे। अधिकारियों के मुताबिक, तेज हवाओं के कारण आग ने अचानक विकराल रूप ले लिया और सैनिकों को संभलने का मौका तक नहीं मिला।

fire

सांकेतिक फोटो

कनाडा के सैन्य अधिकारियों ने रविवार को बताया कि आग लगने के समय सैनिक युद्ध जैसी परिस्थितियों में अभ्यास कर रहे थे। आग तेजी से प्रशिक्षण क्षेत्र में फैल गई और कई सैनिक इसकी चपेट में आ गए। हादसे के बाद बड़े पैमाने पर बचाव अभियान चलाया गया और घायलों को आसपास के कई अस्पतालों में भर्ती कराया गया।

End of Feed