ब्रिटेन के प्रधानमंत्री सुनक ने गृह मंत्री को किया बर्खास्त, फलस्तीनी प्रदर्शनकारियों पर बयानबाजी पड़ी भारी

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Nov 14, 2023, 01:24 PM IST

सुएला ब्रेवरमैन ने एक अखबार को दिए इंटरव्यू में कहा था कि इजराइल और हमास युद्ध को लेकर लंदन की सड़कों पर चल रहे विरोध प्रदर्शन से पुलिस को सख्ती से निपटना चाहिए।

Rishi Sunak Sacks Suella Braverman: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने गृह मंत्री सुएला ब्रेवरमैन को बर्खास्त किया जिन्होंने पुलिस पर फलस्तीन समर्थक प्रदर्शनकारियों के प्रति बहुत अधिक नरमी बरतने का आरोप लगाया था। सुएला की बर्खास्तगी की वजह उनका फलीस्तीनी प्रदर्शनकारियों से जुड़ा बयान माना जा रहा है। उन्होंने एक अखबार को दिए इंटरव्यू में कहा था कि इजराइल और हमास युद्ध को लेकर लंदन की सड़कों पर चल रहे विरोध प्रदर्शन से पुलिस को सख्ती से निपटना चाहिए। पुलिस इस मामले पर नरमी बरत रही है। इस बयान के बाद सुएला की काफी आलोचना हुई थी।

Rishi Sunak And Suella Braverman

ऋषि सुनक ने गृह मंत्री को किया बर्खास्त

डेविड कैमरन भी बने मंत्री

सुएला की बर्खास्तगी के बाद एक चौंकाने वाले कदम के तहत पूर्व पीएम डेविड कैमरन को विदेश मंत्रि पद की कमान सौंपी गई है।

End of Feed