ट्रंप से बहस के बाद जेलेंस्की को मिला स्टार्मर का साथ, बोले यूक्रेन में शांति लाएंगे

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा। इस बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की की अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से तीखी बहस के बाद उन्होंने यूरोपीय देशों का दौरा किया। इस बीच ब्रिटेन के प्रधानमंत्री केअर स्टार्मर का कहना है कि उनका देश यूक्रेन में शांति लाने में अहम भूमिका निभाएगा।

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री केअर स्टार्मर ने सोमवार को संसद को सप्ताहांत में लंदन में उनकी मेजबानी में हुए एक प्रमुख यूरोपीय सम्मेलन के परिणामों की जानकारी दी और कहा कि उनका देश रूस के साथ युद्ध में यूक्रेन के लिए शांति लाने में अहम भूमिका निभाएगा।

Zelenski-Starmer

जेलेंस्की और स्टार्मर

उनके संबोधन से ‘हाउस ऑफ कॉमन्स’ के सभी वर्गों में एकता का दुर्लभ प्रदर्शन हुआ, जिसमें विपक्षी कंजर्वेटिव नेताओं ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच व्हाइट हाउस में हुई बहस के बाद यूरोपीय संघ (EU) के नेताओं को लामबंद करने के उनके प्रयासों के लिए प्रशंसा की।

End of Feed