दुनिया

ब्राजील में बड़ा सड़क हादसा, बस और ट्रक की टक्कर में 38 लोगों की मौत

Brazil: ब्राजील के मिनास गेरैस राज्य में एक यात्री बस और ट्रक के बीच टक्कर में 38 लोगों की मौत हो गई। घटनास्थल पर मौजूद अधिकारी ने कहा कि दुर्घटना के बाद 13 अन्य घायलों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। बस साओ पाउलो से रवाना हुई थी और उसमें 45 यात्री के सवार थे।

Image

ब्राजील में हुआ बड़ा सड़क हादसा, 38 लोगों की मौत

Photo : Twitter

Brazil: ब्राजील में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया है और इस हादसे में कम से कम 38 लोगों की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक शनिवार को यह हादसा दक्षिण पूर्वी ब्राजील के मिनास गेरैस में हुआ है। यहां बस और ट्रक के बीज जोरदार टक्कर हो गई। यह हादसा बीआर-116 हाईवे पर मिनास गेरैस में टेओफिलो ओटोनी के पास हुआ। सभी पीड़ितों को निकालने के बाद, अधिकारियों ने बताया कि मरने वालों की संख्या 38 है, जिसमें बस चालक भी शामिल है। फायर फाइटर्स ने बताया कि उन्होंने क्षतिग्रस्त बस से 13 यात्रियों को बचाया, जिन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

राष्ट्रपति लुइज लूला ने व्यक्त की संवेदना

वहीं इसी बीच ट्रक चालक घटनास्थल से फरार हो गया। शुरुआती जांच से पता चला है कि टायर फटने के कारण साओ पाओलो से बाहिया जा रही बस, जिसमें 45 यात्री सवार थे, नियंत्रण खो बैठी और ट्रक से टकरा गई। रॉयटर्स के मुताबिक एक प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक से ग्रेनाइट का एक टुकड़ा सड़क पर गिर गया होगा, जिसके कारण टक्कर हुई। वहीं अधिकारियों ने बताया कि फॉरेंसिंक इंवेस्टिगेशन के बाद ही यह पता चल पाएगा कि असल में यह हादसा किस वजह से हुआ। राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा ने सोशल मीडिया पर अपनी संवेदना व्यक्त की। लूला ने एक्स पर लिखा कि मैं तेओफिलो ओटोनी, मिनास गेरैस में हुई दुर्घटना के 30 से अधिक पीड़ितों के परिवारों के लिए गहरा शोक व्यक्त करता हूं और प्रार्थना करता हूं। मैं इस भयानक त्रासदी में जीवित बचे लोगों के ठीक होने की प्रार्थना करता हूं।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article