बांग्लादेश के PM पद पर आज होगी तारिक रहमान की ताजपोशी, भारत से जाएंगे ओम बिरला, साउथ प्लाजा में होगा शपथ ग्रहण

सरकारी समाचार एजेंसी बीएसएस ने सोमवार को बताया कि राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन मंगलवार दोपहर को जातीय संसद (देश का संसद) के साउथ प्लाजा में नये मंत्रिमंडल सदस्यों को शपथ दिलाएंगे। जातीय संसद सचिवालय की सचिव कनीज मौला ने कहा, 'संसद सचिवालय में कल शाम चार बजे नये मंत्रिमंडल सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा।’

Banglades new PM: बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के चेयरमैन तारिक रहमान को आज बांग्लादेश के प्रधानमंत्री के रूप में शपद दिलाई जाएगी। उनके साथ कुछ सांसद में शपथ लेंगे। भारत की तरफ से लोकसभा के स्पीकर ओम बिरला शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। अगस्त 2024 में पीएम शेख हसीना का तख्तापलट होने के बाद मोहम्मद यूनुस अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार थे, यूनुस ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। तारिक सरकार से लोगों और दुनिया को काफी उम्मीदें हैं।

bangladesh

चुनाव में बीएनपी को मिली है बड़ी जीत।

चुनाव में बीएनपी को मिली है बंपर जीत

बता दें कि चुनाव में रहमान की बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) ने 297 में से 209 सीट जीती, जबकि कट्टरपंथी जमात-ए-इस्लामी ने 13वें संसदीय चुनाव में 68 सीट हासिल की हैं। अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना की अवामी लीग को चुनाव लड़ने से रोक दिया गया था। हसीना सरकार का तख्ता पलटने वाले Gen Z की पार्टी नेशनल सिटिजन पार्टी को केवल छह सीटें ही मिलीं। लंबे समय से चली आ रही एक परंपरा को तोड़ते हुए बीएनपी अध्यक्ष तारिक रहमान (60) का शपथ ग्रहण समारोह बंगभवन के बजाय संसद परिसर के साउथ प्लाजा में आयोजित किया जाएगा।

End of Feed