दुनिया

बांग्लादेश के PM पद पर आज होगी तारिक रहमान की ताजपोशी, भारत से जाएंगे ओम बिरला, साउथ प्लाजा में होगा शपथ ग्रहण

सरकारी समाचार एजेंसी बीएसएस ने सोमवार को बताया कि राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन मंगलवार दोपहर को जातीय संसद (देश का संसद) के साउथ प्लाजा में नये मंत्रिमंडल सदस्यों को शपथ दिलाएंगे। जातीय संसद सचिवालय की सचिव कनीज मौला ने कहा, 'संसद सचिवालय में कल शाम चार बजे नये मंत्रिमंडल सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा।’

bangladesh

चुनाव में बीएनपी को मिली है बड़ी जीत।

Photo : ANI

Banglades new PM: बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के चेयरमैन तारिक रहमान को आज बांग्लादेश के प्रधानमंत्री के रूप में शपद दिलाई जाएगी। उनके साथ कुछ सांसद में शपथ लेंगे। भारत की तरफ से लोकसभा के स्पीकर ओम बिरला शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। अगस्त 2024 में पीएम शेख हसीना का तख्तापलट होने के बाद मोहम्मद यूनुस अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार थे, यूनुस ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। तारिक सरकार से लोगों और दुनिया को काफी उम्मीदें हैं।

चुनाव में बीएनपी को मिली है बंपर जीत

बता दें कि चुनाव में रहमान की बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) ने 297 में से 209 सीट जीती, जबकि कट्टरपंथी जमात-ए-इस्लामी ने 13वें संसदीय चुनाव में 68 सीट हासिल की हैं। अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना की अवामी लीग को चुनाव लड़ने से रोक दिया गया था। हसीना सरकार का तख्ता पलटने वाले Gen Z की पार्टी नेशनल सिटिजन पार्टी को केवल छह सीटें ही मिलीं। लंबे समय से चली आ रही एक परंपरा को तोड़ते हुए बीएनपी अध्यक्ष तारिक रहमान (60) का शपथ ग्रहण समारोह बंगभवन के बजाय संसद परिसर के साउथ प्लाजा में आयोजित किया जाएगा।

नये मंत्रिमंडल सदस्यों को शपथ दिलाएंगे राष्ट्रपति

सरकारी समाचार एजेंसी बीएसएस ने सोमवार को बताया कि राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन मंगलवार दोपहर को जातीय संसद (देश का संसद) के साउथ प्लाजा में नये मंत्रिमंडल सदस्यों को शपथ दिलाएंगे। जातीय संसद सचिवालय की सचिव कनीज मौला ने कहा, 'संसद सचिवालय में कल शाम चार बजे नये मंत्रिमंडल सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा।’ इससे पहले, मंगलवार को मुख्य चुनाव आयुक्त एएमएम नासिर उद्दीन संसद के सभी नव निर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाएंगे।

विदेश सचिव विक्रम मिसरी भी हो सकते हैं शामिल

जेएस सचिवालय की एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि 13वीं जातीय संसद (जेएस) के सभी 297 नव निर्वाचित सांसद 'पहले संसद सदस्य (एमपी) के रूप में और फिर संवैधानिक सुधार परिषद के सदस्य के रूप में शपथ लेंगे।’ रहमान के शपथ ग्रहण समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला करेंगे। सूत्रों के अनुसार, विदेश सचिव विक्रम मिसरी और लोकसभा महासचिव उत्पल कुमार सिंह के भी बिरला के साथ उपस्थित रहने की संभावना है।

आलोक कुमार राव
आलोक कुमार राव author

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारो... और देखें

End of Article