दुनिया

IED ब्लास्ट से दहला पाकिस्तान, BLA ने ली धमाके की जिम्मेदारी; एक की मौत, 35 अन्य घायल

Pakistan Blast: पाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिमी शहर तुरबत में आईईडी ब्लास्ट हुआ। इस ब्लास्ट में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 35 अन्य घायल हो गए। बलूचिस्तान प्रांत के मुख्यमंत्री सरफराज बुगती ने हमले की निंदा की है। इस ब्लास्ट की जिम्मेदारी अलगाववादी संगठन 'बलूच लिबरेशन आर्मी' ने ली है।

Image

IED ब्लास्ट (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Photo : iStock

Pakistan Blast: पाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिमी शहर तुरबत में शनिवार को आईईडी ब्लास्ट हुआ। इस ब्लास्ट में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 35 अन्य घायल हो गए। घटनास्थल से प्राप्त तस्वीरों में दिखाई दे रहा है कि विस्फोट के बाद सड़क पर दौड़ रहे वाहनों में से एक ने आग पकड़ ली।

IED ब्लास्ट

पुलिस अधिकारी रोशन बलूच ने बताया कि घायलों में से आठ की हालत गंभीर है और बाकी की हालत स्थिर है। हताहतों में ज्यादातर सैनिक हैं। बलूच ने बताया कि यह आईईडी सड़क के किनारे खड़ी एक कार में रखा गया था और उसमें दूर से धमाका किया गया।

BLA ने ली ब्लास्ट की जिम्मेदारी

बलूचिस्तान प्रांत के मुख्यमंत्री सरफराज बुगती ने हमले की निंदा की है। अलगाववादी संगठन 'बलूच लिबरेशन आर्मी' (BLA) ने धमाके की जिम्मेदारी ली है, लेकिन हताहतों की संख्या अधिक बताई है। बीएलएल ने दावा किया कि आईईडी से एक सैन्य काफिले को निशाना बनाया गया।

बलूचिस्तान पाकिस्तान का सबसे बड़ा, लेकिन सबसे कम आबादी वाला प्रांत है। यह देश के जातीय बलूच अल्पसंख्यकों का केंद्र भी है जिनके सदस्य सरकार पर भेदभाव का आरोप लगाते हैं। लंबे समय से हिंसा से जूझ रहे प्रांत में आए दिन हमले होते रहते हैं।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article