दुनिया

Elon Musk के स्पेसएक्स मिशन को बड़ा झटका! लॉन्च के कुछ ही मिनट बाद आसमान में फटा स्टारशिप

Starship Exploded In Sky: एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स को गुरुवार को अपने स्टारशिप की परीक्षण उड़ान के दौरान एक बार फिर झटका लगा। लॉन्च के कुछ ही मिनटों बाद स्टारशिप से संपर्क टूट गया। कंपनी के लाइव स्ट्रीम में दिखाया गया कि स्टारशिप रॉकेट आसमान में ही फट गया।

Image

लॉन्च के कुछ ही मिनटों बाद अंतरिक्ष में स्टारशिप फटा

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Starship: एलन मस्क (Elon Musk) की स्पेसएक्स ने गुरुवार को लॉन्च के कुछ ही मिनटों बाद अंतरिक्ष में स्टारशिप पर नियंत्रण खो दिया। जानकारी के अनुसार, स्टारशिप के इंजन बंद हो गए थे जिसके कारण ये हादसा हुआ। स्पेसएक्स ने लाइव स्ट्रीम में देखा जा सकता है कि कुछ ही मिनटों में स्पेसक्राफ्ट का आग के गोले जैसा मलबा दक्षिणी फ्लोरिडा और बहामास के आसमान में दिखाई दिया।

बता दें, कुछ ही मिनटों बाद सोशल मीडिया पर कई वीडियो में दक्षिण फ्लोरिडा और बहामास के पास आसमान में स्टारशिप का आग के गोले जैसा मलबा दिखाई दिया।हालांकि, कंपनी ने इस मिशन को पूरी तरह असफल नहीं बताया है। स्पेसएक्स का कहना है कि इस लॉन्चिंग के दौरान सुपर हेवी बूस्टर ने सफलतापूर्वक काम किया और स्पेसएक्स को महत्वपूर्ण डेटा प्राप्त हुआ। स्पेसएक्स ने 7 मार्च को टेक्सास के बोका चीका स्थित अपने लॉन्च पैड से स्टारशिप लॉन्च किया था।

स्टारबेस से स्टारशिप ने भरी थी उड़ान

बता दें, 400 फुट ऊंची स्टारशिप प्रणाली अपनी आठवीं परीक्षण उड़ान के लिए शाम 6:30 बजे टेक्सास के ब्राउन्सविले के निकट स्पेसएक्स के स्टारबेस स्थल के लॉन्च पैड से प्रक्षेपित हुई। लेकिन 8 मिनट से कुछ ज़्यादा समय बाद कई इंजन बंद हो गए, जबकि ऊपरी स्टेज वाला स्टारशिप यान अभी भी अंतरिक्ष में तेज़ी से बढ़ रहा था। लाइव वीडियो में दिखाया गया कि यान ने सभी संचार टूटने से पहले चक्कर लगाया। स्पेसएक्स के संचार प्रबंधक डैन ह्यूट ने कंपनी के लाइव वेबकास्ट पर कहा कि मुझे लगता है कि यह बिल्कुल स्पष्ट है कि हम आज मिशन का शेष भाग जारी नहीं रखेंगे।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article