India-Fiji Relations: फिजी में गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे...यहां के राष्ट्रपति की पसंदीदा फिल्म है 'शोले'

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Feb 17, 2023, 01:34 PM IST

विश्व हिंदी सम्मेलन के समापन समारोह में उस वक्त "भारत माता की जय" के नारे गूंज उठे जब फिजी के उप-प्रधानमंत्री बिमान प्रसाद ने कहा कि भारत अर्थव्यवस्था और राजनीति के मामले में विश्व के अगुवा देशों में से एक है।

फिजी में इन दिनों वर्ल्ड हिंदी कॉन्फ्रेंस चल रही है और इस दौरान भारत और फिजी की दोस्ती भी नए सिरे से परवान चढ़ रही है। यहां पीएम मोदी और विदेश मंत्री एस जयशंकर के चर्चे तो हैं ही, हिंदी फिल्मों के लिए फिजी के राष्ट्रपति का प्यार भी साफ दिखा। इस कॉन्फ्रेंस में भारत माता की जय के नारे भी सुनाई पड़े। फिजी के प्रधानमंत्री,उप-प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति ने भारत की जमकर तारीफ की है।

Fiji PM and S Jaishankar

फिजी के प्रधानमंत्री

विश्व हिंदी सम्मेलन के समापन समारोह में उस वक्त "भारत माता की जय" के नारे गूंज उठे जब फिजी के उप-प्रधानमंत्री बिमान प्रसाद ने कहा कि भारत अर्थव्यवस्था और राजनीति के मामले में विश्व के अगुवा देशों में से एक है। फिजी के उप-प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर की जमकर प्रशंसा की और कहा कि भारत उनके नेतृत्व में सही दिशा में आगे बढ़ रहा है। भारत ने 15 फरवरी को फिजी में 12वें विश्व हिंदी सम्मेलन का आयोजन किया, जिसका उद्घाटन डॉ. एस जयशंकर और फिजी की प्रधानमंत्री सित्विनी राबुका ने किया था।

End of Feed