'रूस के साथ यूक्रेन के खिलाफ लड़ रहे चीनी सैनिक...', कीव ने लगाए गंभीर आरोप तो ड्रैगन ने दिया यह जवाब

Russia China Relations: चीन के एक अधिकारी ने बुधवार को कहा कि यूक्रेन का यह दावा कि बड़ी संख्या में चीनी नागरिक रूसी आक्रमणकारी सेना के साथ लड़ रहे हैं, पूरी तरह से निराधार है। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन जियान ने बीजिंग में कहा कि चीन ने यूक्रेन संकट के राजनीतिक समाधान में रचनात्मक भूमिका निभाई है।

Russia China Relations: चीन के एक अधिकारी ने बुधवार को कहा कि यूक्रेन का यह दावा कि बड़ी संख्या में चीनी नागरिक रूसी आक्रमणकारी सेना के साथ लड़ रहे हैं, पूरी तरह से निराधार है।

Chinese Soldiers

चीनी सैनिक

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने मंगलवार को कहा था कि यूक्रेनी सेना ने पूर्वी डोनेट्स्क क्षेत्र में रूसी सेना के साथ लड़ रहे दो चीनी लोगों को पकड़ लिया है और उन्हें जानकारी मिली है कि “बड़ी संख्या में और लोग” रूसी सेना के साथ हैं। ऐसा पहली बार था जब रूस के लगभग तीन साल के आक्रमण के बीच यूक्रेन ने अपनी धरती पर चीनी लड़ाकों के होने का दावा किया था।

End of Feed