दुनिया

बांग्लादेश: यूनुस ने कर्मचारियों और सेना प्रमुख से ली विदाई, अब तारिक रहमान संभालेंगे कमान

bdnews24.com की रिपोर्ट के अनुसार, बांग्लादेश के सेना प्रमुख जनरल वाकर-उज-जमान ने भी सोमवार को यूनुस से विदाई मुलाकात की। यूनुस ने आम चुनाव के दौरान सशस्त्र बलों के सहयोग के लिए सेना प्रमुख को धन्यवाद दिया।

Yunus

मो. युनूस ने दी कर्मचारियों को विदाई

Photo : PTI

Bangladesh News: बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के निवर्तमान मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस ने सोमवार को अपने कार्यालय में अधिकारियों और कर्मचारियों से विदाई ली। यह विदाई नए मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण समारोह से एक दिन पहले हुई। सरकारी समाचार एजेंसी बांग्लादेश संगबाद संगस्था के प्रवक्ता के हवाले से बताया गया है कि भाषण के बाद यूनुस ने अपने कार्यालय में कार्यरत सभी लोगों के साथ फोटो खिंचवाई।

सेना प्रमुख ने यूनुस से विदाई मुलाकात की

bdnews24.com की रिपोर्ट के अनुसार, बांग्लादेश के सेना प्रमुख जनरल वाकर-उज-जमान ने भी सोमवार को यूनुस से विदाई मुलाकात की। यूनुस ने आम चुनाव के दौरान सशस्त्र बलों के सहयोग के लिए सेना प्रमुख को धन्यवाद दिया। बांग्लादेश राष्ट्रवादी पार्टी (बीएनपी) के नेतृत्व वाली नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के बाद यूनुस का कार्यकाल कल समाप्त हो रहा है। तारिक रहमान के नेतृत्व वाली बीएनपी ने 12 फरवरी को हुए महत्वपूर्ण 13वें संसदीय चुनावों में 297 सीटों में से 209 सीटें जीतकर शानदार जीत हासिल की।

मुख्य चुनाव आयुक्त एएमएम नासिर उद्दीन सुबह 10 बजे नव निर्वाचित संसद सदस्यों को पद की शपथ दिला सकते हैं, जबकि राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन शाम 4 बजे बांग्लादेश राष्ट्रवादी पार्टी (बीएनपी) के नए मंत्रिमंडल के अध्यक्ष तारिक रहमान को शपथ दिलाएंगे। रहमान प्रधानमंत्री बनने वाले हैं और यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार kr piu लेंगे, जिनके कार्यकाल में ढाका और नई दिल्ली के संबंधों में काफी गिरावट आई थी।

बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्या

भारत, बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों, विशेषकर हिंदुओं पर हो रहे हमलों को लेकर चिंता जताता रहा है। दिसंबर में कट्टरपंथी युवा नेता शरीफ उस्मान हादी की हत्या के बाद से हिंदू समुदाय को कई हमलों का सामना करना पड़ा है, जिनमें से कुछ जानलेवा भी रहे हैं। बांग्लादेश में कट्टरपंथियों ने कई हिंदुओं का बेरहमी से कत्ल किया है जिसमें सबसे प्रमुख घटना थी दीपू दास की हत्या। बांग्लादेश के मेमनसिंह चौक पर 28 दिसंबर 2025 को भीड़ ने हिंदू युवक दीपू दास की हत्या कर दी थी और उसे सरेआम जला दिया था। इस अमानवीय घटना ने पूरी दुनिया को झकझोर कर रख दिया था।

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडल author

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर... और देखें

End of Article