Bangladesh Pakistan Nuclear Treaty: बांग्लादेश में शेख हसीना की सरकार गिरने के बाद लगातार भारत विरोधी बयान तेजी से सामने आ रहे हैं, अब ढाका यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर शाहिदुज्जमां ने एक सेमिनार में बांग्लादेश के लिए न्यूक्लियर हथियारों (nuclear weapons) की बात की।
प्रोफेसर शाहिदुज्जमां ने कहा, 'पाकिस्तान हमेशा से बांग्लादेश का सबसे विश्वसनीय सुरक्षा सहयोगी रहा है, लेकिन भारतीय नहीं चाहते हैं कि हम इस पर विश्वास करें, अवामी लीग चाहती है कि हम इसे न मानें. लेकिन यही सच्चाई है. बांग्लादेश को अपना झुकाव पाकिस्तान की ओर बढ़ाना चाहिए...
ढाका यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर शाहिदुज्जमां ने भारत को एक बड़ा खतरा बताया और कहा कि पाकिस्तान बांग्लादेश का विश्वसनीय और भरोसेमंद सुरक्षा सहयोगी है।
वहीं बांग्लादेश के मुख्य सलाहकार मोहम्मद युनूस ने कहा है कि बांग्लादेश अपने पड़ोसियों के साथ बेहतर रिश्ते देख रहा है, हालांकि उन्होंने कहा है कि फिलहाल भारत और बांग्लादेश के रिश्ते निम्न स्तर पर है।
