ढाका: बांग्लादेश में रविवार को एक तेज रफ्तार बस के खाई में गिर जाने से कम से कम 17 लोगों की मौत हो गयी और 30 अन्य घायल हो गये। यह जानकारी मीडिया की खबर से मिली।पुलिस ने बताया कि एमाद परिवहन द्वारा संचालित एवं ढाका जा रही बस सुबह करीब साढ़े सात बजे मदारीपुर में एक एक्सप्रेस-वे पर अनियंत्रित हो गई। पुलिस ने बताया कि इस हादसे में मृतक संख्या बढ़ सकती है क्योंकि कई घायलों की स्थिति गंभीर है।
बांग्लादेश में बड़ा सड़क हादसा (प्रतीकात्मक तस्वीर)
