दुनिया

8 लाख लोग लड़ने के लिए पूरी तरह तैयार, क्या अमेरिका के सामने टिक पाएंगे किम जोंग उन

  • Authored by: ललित राय
  • Updated Mar 19, 2023, 09:31 AM IST

Kim Jong Un: उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन की सनक के बारे में कौन नहीं जानता है। अमेरिकी उन्हें दुष्ट राष्ट्र के नाम से पुकारता है। इन सबके बीच किम जोंग उन ने कहा कि आठ लाख लोगों ने अमेरिका के खिलाफ लड़ाई लड़ने की इच्छा जताई है।

Image

किम जोग उन, दक्षिण कोरिया के तानाशाह

KEY HIGHLIGHTS
  • अमेरिका- दक्षिण कोरिया के बीच युद्धाभ्यास
  • उत्तर कोरिया ने बैलिस्टिक मिसाइल टेस्ट पर भरी हामी
  • किम जोंग उन बोले- अमेरिका का सामना करने के लिए तैयार

Kim Jong Un: अमेरिका की नजर में उत्तर कोरिया पूरी दुनिया के लिए खतरा है तो उत्तर कोरिया की नजर में अमेरिका साम्राज्यवादी। अमेरिका को चुनौती देने के लिए या चिढ़ाने के लिए तानाशाह मिसाइल टेस्ट करते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने आईसीबीएम टेस्ट की तस्वीरों के साछ अवतरित हुए। अब वो कहते हैं कि अमेरिका के खिलाफ लड़ाई लड़ने के लिए 8 लाख लोग पूरी तरह तैयार हैं। सवाल यह है कि क्या वो सिर्फ अमेरिका को उकसाने के लिए इस तरह के बया दे रहे हैं या उसमें सच्चाई भी है। अगर जनसंख्या के मोर्चे पर बात करें तो उत्तर कोरिया की जनसंख्या 2.6 करोड़ है।

अमेरिका- दक्षिण कोरिया को चेतावनी

यह दावा उत्तर कोरिया द्वारा ह्वासोंग-17 अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल (ICBM) लॉन्च करने के बाद आया है। प्योंगयांग द्वारा यह लॉन्च दक्षिण कोरिया-यूएस फ्रीडम शील्ड अभ्यास के बीच हुआ है जिसके बाद उत्तर कोरिया ने आक्रामक युद्ध की तैयारी में अपने नागरिकों से जुटने के लिए कहा है। उत्तर कोरिया का कहना है कि अमेरिका और दक्षिण कोरियाई कठपुतली देशद्रोहियों द्वारा किए गए बड़े पैमाने के युद्ध अभ्यास की वजह से ICBMHwasongpho-17 का लॉन्चिंग ड्रिल 16 मार्च को आयोजित किया गया था। उत्तर कोरिया ने मिसाइल के प्रक्षेपण की पुष्टि करते हुए कहा कि यह अमेरिका और दक्षिण कोरिया के लिए एक कड़ी चेतावनी थी।

उत्तर कोरिया की सैन्य शक्ति

  • विश्लेषकों के अनुमान के मुताबिक उत्तर कोरिया के पास सौ से अधिक परमाणु हथियारों के लिए सामग्री हो सकती है। इसने उन मिसाइलों का सफल परीक्षण किया है जो संयुक्त राज्य अमेरिका पर परमाणु वारहेड से हमला कर सकती हैं।
  • 1.2 मिलियन से अधिक कर्मियों के साथ दुनिया की चौथी सबसे बड़ी सेना हैऔर माना जाता है कि इसके पास रासायनिक और जैविक हथियार हैं।
  • संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रतिबंधों और उत्तर कोरिया, दक्षिण कोरिया और संयुक्त राज्य अमेरिका के परमाणुकरण पर पिछले शिखर सम्मेलनों के बावजूद, प्योंगयांग ने बैलिस्टिक मिसाइलों का परीक्षण करना जारी रखा है।
  • उत्तर कोरिया के पास 9.5 लाख की रेगुलर आर्मी है।

क्या कहते हैं जानकार

जानकारों का कहना है कि यह बात सच है कि आपके पास लोगों और हथियारों का जखीरा होना चाहिए। लेकिन आप अपने संसाधन का इस्तेमाल कैसे करते हैं। लड़ाई के समय आपको किन देशों की मदद मिलती है, यह भी ज्यादा महत्वपूर्ण है। आप रूस और यूक्रेन के बीच की जंग को देख सकते हैं। यूक्रेन, रूस के सामने संसाधनों के मामले में कहीं नहीं टिकता। लेकिन एक साल से ज्यादा का वक्त गुजर चुका है और रूस जिस मकसद के साथ लड़ाई के लिए आगे बढ़ा उस मकसद को हासिल करने में अब तक नाकाम है।
ललित राय
ललित राय author

खबरों को सटीक, तार्किक और विश्लेषण के अंदाज में पेश करना पेशा है। पिछले 10 वर्षों से डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव है।और देखें

End of Article