Where is Sheikh Hasina: बांग्लादेश में जारी हिंसा के बीच वहां की प्रधानमंत्री शेख हसीना ढाका से निकल चुकी हैं। बांग्लादेशी वायुसेना के एक विमान से उनके दिल्ली आने की खबर है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
हिंडन एयरपोर्ट पर शेख हसीना की लैंडिंग
सूत्रों के अनुसार बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना सी-130 ट्रांसपोर्ट विमान से हिंडन एयर बेस पर उतरीं। विमान को भारतीय वायुसेना के सी-17 और सी-130जे सुपर हरक्यूलिस विमान हैंगर के पास पार्क किया जाएगा। भारतीय वायु सेना और सुरक्षा एजेंसियों ने भारतीय वायु क्षेत्र में प्रवेश से लेकर गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस तक विमान की गतिविधियों पर नज़र रखी।
बांग्लादेशी वायुसेना के विमान में शेख हसीना!
इससे पहले ANI ने सूत्रों के हवाले से कहा कि भारतीय सुरक्षा एजेंसियां बांग्लादेश से लगी भारतीय सीमा से 10 किलोमीटर दूर से ही AJAX1431 कॉल साइन वाले C-130 विमान पर नज़र रख रही हैं और यह विमान दिल्ली की ओर बढ़ रहा है। माना जा रहा है कि शेख हसीना और उनके कुछ साथी इस विमान में सवार हैं।
