बांग्लादेश में चिन्मय कृष्ण दास की गिरफ्तारी को लेकर पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने कह दी ये बात

sheikh hasina on chinmoy krishna das: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने हिंदू आध्यात्मिक नेता चिन्मय कृष्ण दास की गिरफ्तारी की निंदा की।

sheikh hasina on chinmoy krishna das: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने हिंदू आध्यात्मिक नेता चिन्मय कृष्ण दास की गिरफ्तारी की निंदा करते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि उन्हें तुरंत रिहा किया जाना चाहिए।दास को इस सप्ताह के शुरू में देशद्रोह के आरोप में हिरासत में लिया गया था।शेख हसीना ने एक बयान में कहा, 'सनातन धर्म के एक शीर्ष आध्यात्मिक नेता को अन्यायपूर्ण तरीके से गिरफ्तार किया गया है, उन्हें तुरंत रिहा किया जाना चाहिए।'

sheikh hasina on chinmoy krishna das

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना

अवामी लीग की ओर से 'एक्स' पर किए गए एक पोस्ट में हसीना ने कहा, 'चटगांव में एक मंदिर को जला दिया गया है। इससे पहले, अहमदिया समुदाय की मस्जिदों, दरगाहों, चर्चों, मठों और घरों पर हमला किया गया, तोड़फोड़ की गई, लूटपाट की गई और आग लगा दी गई। सभी समुदायों के लोगों की धार्मिक स्वतंत्रता और जीवन एवं संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए।'

End of Feed