मोहम्मद यूनुस का बढ़ रहा पाकिस्तान प्रेम, बांग्लादेश से इस्लामाबाद के लिए डायरेक्ट फ्लाइट का ऐलान

Pakistan Bangladesh Direct Flights: पाकिस्तान में बांग्लादेश के उच्चायुक्त ने द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के लिए दोनों देशों के बीच सीधी उड़ानें शुरू करने की घोषणा की है। बांग्लादेश में, शेख हसीना के प्रधानमंत्री पद से अपदस्थ होने के बाद से दोनों देशों के बीच संबंधों में उल्लेखनीय सुधार हुआ है।

Pakistan Bangladesh Direct Flights: पाकिस्तान में बांग्लादेश के उच्चायुक्त ने द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के लिए दोनों देशों के बीच सीधी उड़ानें शुरू करने की घोषणा की है। 'एक्सप्रेस ट्रिब्यून' की खबर के अनुसार, मोहम्मद इकबाल हुसैन ने शनिवार को पेशावर में एक प्रेस वार्ता में यह बात कही। हुसैन ने दोनों देशों के बीच गहरे और ऐतिहासिक संबंधों पर जोर दिया तथा यात्रा और संपर्क को सुविधाजनक बनाने के लिए सीधी उड़ानें शुरू करने की इच्छा जताई।

Pakistan Bangladesh Direct Flights

पाकिस्तान बांग्लादेश फ्लाइट सर्विस

उन्होंने कहा कि इस तरह के कदम से पर्यटन, शिक्षा और व्यापार सहित विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ेगा। हालांकि, सीधी उड़ानों के लिए कोई समयसीमा घोषित नहीं की गई। बांग्लादेश में, शेख हसीना के प्रधानमंत्री पद से अपदस्थ होने के बाद से दोनों देशों के बीच संबंधों में उल्लेखनीय सुधार हुआ है।

End of Feed