दुनिया

Bangladesh Election: बांग्लादेश में कब तक होंगे चुनाव? मोहम्मद हुनूस ने BNP को बताया!

Bangladesh Election: बांग्लादेश के मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस ने सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया की पार्टी को आश्वासन दिया कि उनकी अंतरिम सरकार दिसंबर तक आम चुनाव कराने की तैयारी कर रही है। आलमगीर पार्टी की स्थायी समिति के सदस्य सलाहुद्दीन अहमद और मेजर (सेवानिवृत्त) हाफिज उद्दीन अहमद के साथ मुख्य सलाहकार के साथ डेढ़ घंटे की बैठक में शामिल हुए।

Image

बांग्लादेश के मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस (फाइल फोटो)

Bangladesh Election: बांग्लादेश के मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस ने सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया की पार्टी को आश्वासन दिया कि उनकी अंतरिम सरकार दिसंबर तक आम चुनाव कराने की तैयारी कर रही है। यह जानकारी बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) के शीर्ष नेता ने दी। बीएनपी महासचिव मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर ने अंतरिम सरकार प्रमुख के साथ बैठक के बाद पत्रकारों से कहा, ''उन्होंने (यूनुस) हमें बताया कि वह दिसंबर तक चुनाव कराने के लिए काम कर रहे हैं।''

डेढ़ घंटे तक चली बैठक

आलमगीर पार्टी की स्थायी समिति के सदस्य सलाहुद्दीन अहमद और मेजर (सेवानिवृत्त) हाफिज उद्दीन अहमद के साथ मुख्य सलाहकार के साथ डेढ़ घंटे की बैठक में शामिल हुए। आलमगीर ने कहा कि प्रतिनिधिमंडल ने आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों पर चिंता व्यक्त की क्योंकि यह "इस सरकार की प्रमुख विफलताओं में से एक है" हालांकि, सरकार ने कहा कि वे इसे नियंत्रित करने के लिए काम कर रहे हैं।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article