Facebook पर प्यार, गर्लफ्रेंड से शादी करने इंडिया से पहुंचा पाकिस्तान; धोखेबाज महबूबा ने किया खेल, प्रेमी पहुंचा जेल

Badal Babu-Sana Rani Love Story: फेसबुक पर बनी दोस्त से शादी करने के लिए भारतीय युवक अवैध रूप से पाकिस्तान पहुंच गया। प्रेमी बादल बाबू प्रेमिका सना रानी से मिलने के लिए अवैध रूप से बॉर्डर पार कर गया। लेकिन, महबूबा ने शादी करने से इनकार कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Badal Babu-Sana Rani Love Story: भारत का 30 वर्षीय शख्स फेसबुक पर बनी दोस्त से शादी करने की चाहत में अवैध रूप से पाकिस्तान आ गया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है और वह फिलहाल जेल में है। वहीं, महिला ने स्थानीय पुलिस से कहा है कि वह उससे शादी नहीं करना चाहती। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के बादल बाबू को पिछले हफ्ते पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के मंडी बहाउद्दीन जिले (लाहौर से लगभग 240 किलोमीटर दूर) में अवैध रूप से इस देश में आने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। बाबू ने उस फेसबुक मित्र से मिलने के लिए अवैध रूप से सीमा पार की, जिससे वह शादी करना चाहता था। पुलिस ने बाबू की फेसबुक मित्र 21 वर्षीय सना रानी का बयान दर्ज किया है, जिसने कहा है कि वह उससे शादी नहीं करना चाहती है।

arrest

फेसबुक पर ढाई साल की दोस्ती

पंजाब पुलिस के अधिकारी नासिर शाह ने बताया कि पुलिस को दिए गए अपने बयान में सना रानी ने कहा है कि बाबू और वह पिछले ढाई साल से फेसबुक पर दोस्त हैं। लेकिन वह उससे शादी नहीं करना चाहती है। उन्होंने कहा कि बाबू अवैध रूप से सीमा पार कर मंडी बहाउद्दीन में सना रानी के मौंग गांव पहुंच गया, जहां उसे कानून प्रवर्तकों ने गिरफ्तार कर लिया। जब उनसे पूछा गया कि क्या बाबू की रानी से मुलाकात हुई थी, तो पुलिस अधिकारी ने कहा कि वह इसकी पुष्टि नहीं कर सकते।

End of Feed