फेसबुक पर ढाई साल की दोस्ती
पंजाब पुलिस के अधिकारी नासिर शाह ने बताया कि पुलिस को दिए गए अपने बयान में सना रानी ने कहा है कि बाबू और वह पिछले ढाई साल से फेसबुक पर दोस्त हैं। लेकिन वह उससे शादी नहीं करना चाहती है। उन्होंने कहा कि बाबू अवैध रूप से सीमा पार कर मंडी बहाउद्दीन में सना रानी के मौंग गांव पहुंच गया, जहां उसे कानून प्रवर्तकों ने गिरफ्तार कर लिया। जब उनसे पूछा गया कि क्या बाबू की रानी से मुलाकात हुई थी, तो पुलिस अधिकारी ने कहा कि वह इसकी पुष्टि नहीं कर सकते।
क्या है प्रेम कहानी
इस बात की भी स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है कि जब रानी ने पुलिस को बयान दिया और बाबू से शादी करने से इनकार किया तब उसपर कोई दबाव था या नहीं। हालांकि, एक सूत्र ने बताया कि खुफिया एजेंसी के अधिकारियों ने रानी और उसके परिवार के अन्य सदस्यों से बाबू के साथ उसके संबंधों के बारे में पूछताछ की। गिरफ्तारी के बाद बाबू ने पुलिस को अपनी “प्रेम कहानी” सुनाई। बाबू को पाकिस्तान के विदेशी अधिनियम की धारा 13 और 14 के तहत हिरासत में लिया गया क्योंकि वह बिना किसी कानूनी दस्तावेज के यात्रा कर रहा था।
14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल
बाद में उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मामले की अगली सुनवाई 10 जनवरी को होगी। यह पहली बार नहीं है जब किसी ने सोशल मीडिया के जरिए हुई मुहब्बत के बाद अपने महबूब से मिलने के लिए सरहद पार की हो। इससे पहले, अंजू नाम की एक भारतीय महिला अपने प्रेमी से मिलने पाकिस्तान आ गई थी। उसने इस्लाम धर्म अपना लिया और एक पाकिस्तानी नागरिक नसरुल्ला से शादी कर ली। पिछले साल, पाकिस्तान की सीमा हैदर नामक महिला की ‘पबजी’ गेम के ज़रिए एक भारतीय व्यक्ति से दोस्ती हुई। वह अपने चार बच्चों के साथ नेपाल के रास्ते भारत गई और बाद में उससे शादी कर के भारत में बस गई।
इसी तरह पिछले साल 19 वर्षीय पाकिस्तानी लड़की इकरा जिवानी की एक ऑनलाइन गेम के ज़रिए 25 वर्षीय भारतीय नागरिक मुलायम सिंह यादव से दोस्ती हुई। बाद में इकरा और मुलायम ने नेपाल में शादी कर ली।
