दुनिया

इतना खतरनाक है B-2 Spirit बॉम्बर, अमेरिका ने इसे किसी देश को नहीं बेचा

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 5, 2023, 10:54 AM IST

B-2 Spirit bomber : अमेरिका के पास 20 से भी ज्यादा B-2 स्प्रिट स्‍टील्‍थ बॉम्‍बर हैं। कोसोवा, इराक, अफगानिस्‍तान और लीबिया में युद्ध और स्ट्राइक के दौरान इस बॉम्बर ने अपनी ताकत दिखाई दी थी।

B-2 Spirit bomber : अमेरिका का B-2 स्प्रिरिट बॉम्बर दुनिया का सबसे खतरनाक और घातक बॉम्बर जेट माना जाता है। इस बॉम्बर को आपने कई हॉलीवुड फिल्मों में भी देखा होगा। इंडिपेंडेंस डे, आयरन मैन 2, रैम्पेज और कैप्टन मार्वल जैसी फिल्मों में ये बॉम्बर दिखाया गया है। B-2 स्प्रिरिट बॉम्बर बॉम्बर स्टील्थ तकनीक से बना है और दुनिया का सबसे महंगा स्टील्थ बॉम्बर है। स्टील्थ बॉम्बर वो होते हैं जिनको रडार भी नहीं पकड़ पाता है। ये इतना खतरनाक है कि अमेरिका ने इसे किसी भी देश को नहीं बेचा है। दिखने में ये किसी बड़ी सी चिड़िया की तरह दिखाई देता है। इसके विंग्स की चौड़ाई 172 फीट है। इसे अमेरिका की नॉर्थरोप ग्रमैन कंपनी ने तैयार किया है।

  • B-2 Spirit 16 परमाणु बम ले जा सकता है
  • दुश्‍मन के एयर डिफेंस को चकमा दे सकता है
  • एक हजार किलो के परंपरागत बम भी कैरी कर सकता है
  • फ्लाइंग रेंज 19 हजार किलोमीटर है
  • एक B-2 Spirit की कीमत 17 हजार 500 करोड़ से ज्यादा है
अमेरिका के पास 20 से भी ज्यादा B-2 स्प्रिट स्‍टील्‍थ बॉम्‍बर हैं। कोसोवा, इराक, अफगानिस्‍तान और लीबिया में युद्ध और स्ट्राइक के दौरान इस बॉम्बर ने अपनी ताकत दिखाई दी थी।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article