ऑस्ट्रेलियाई पुलिस ने सिडनी में भारतीय नागरिक की गोली मारकर की हत्या, ये वजह

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 1, 2023, 08:54 AM IST

ऑस्ट्रेलियाई पुलिस ने सिडनी में एक भारतीय की गोली मार कर हत्या कर दी। उस व्यक्ति की पहचान मोहम्मद रहमतुल्लाह सैयद अहमद के तौर पर की गई। वह तमिलनाडु का रहने वाला है। हत्या की वजह यह है।

मेलबर्न: ऑस्ट्रेलियाई पुलिस ने सिडनी में एक भारतीय की गोली मार कर हत्या कर दी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वह व्यक्ति रेलवे स्टेशन पर कथित तौर पर एक सफाईकर्मी को चाकू मारा और कानून प्रवर्तन अधिकारियों को धमकी दी थी। तमिलनाडु के रहने वाले मोहम्मद रहमतुल्लाह सैयद अहमद की पहचान सिडनी में भारत के महावाणिज्य दूतावास ने उस व्यक्ति के रूप में की थी जिसे पुलिस ने गोली मार हत्या कर दी। सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड अखबार ने पुलिस अधिकारियों के हवाले से बताया कि अहमद ने ऑबर्न पुलिस स्टेशन पहुंचने से पहले मंगलवार को सिडनी के ऑबर्न ट्रेन स्टेशन पर 28 वर्षीय सफाईकर्मी पर कथित तौर पर हमला किया।

Indian national shot dead

ऑस्ट्रेलिया में भारतीय की गोली मारकर हत्या (प्रतीकात्मक तस्वीर)

पीटीआई के मुताबिक रिपोर्ट के मुताबिक दो पुलिस अधिकारी थाने से निकल रहे थे, तभी अहमद ने उन पर हमला करने की कोशिश की। एक पुलिस अधिकारी ने तीन गोली चलाई, जिनमें से दो गोली अहमद के सीने में लगीं। एक प्रोबेशनरी कॉन्स्टेबल ने उस पर अपने टेजर का भी इस्तेमाल किया। पैरामेडिक्स द्वारा तुरंत अहमद का इलाज किया गया और उसे स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। लेकिन उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

End of Feed