दुनिया

तस्मान सागर में 3 चीनी युद्धपोत लगा रहे चक्कर, ऑस्ट्रेलिया की उड़ी नींद; विमानन कंपनियों को दिया यह निर्देश

China Australia Tensions: चीन लगातार अपने पैर पसारने की फिराक में लगा रहता है। हाल ही में चीन के तीन युद्धपोतों को ऑस्ट्रेलियाई पूर्वी तट पर देखा गया है जिसको लेकर ऑस्ट्रेलिया सतर्क है और उसने अंतरराष्ट्रीय विमानन कंपनियों को सावधान रहने की चेतावनी दी है। बता दें कि ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच संचालित कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का रूट भी बदला गया है।

Image

चीनी युद्धपोत (फाइल फोटो)

Photo : iStock

China Australia Tensions: चीन लगातार अपने पैर पसारने की फिराक में लगा रहता है। जमीन से लेकर पानी तक हर तरफ अपनी धाक चाहता है। ऐसे में तस्मान सागर में तीन चीनी युद्धपोत चक्कर काट रहे हैं जिसको लेकर ऑस्ट्रेलिया की नींद उड़ गई है और उसने विमानन कंपनियों को सावधान रहने का निर्देश दिया है।

क्या कर रहे चीनी युद्धपोत?

ऑस्ट्रेलिया ने उसके देश के हवाई अड्डों और न्यूजीलैंड के बीच उड़ान संचालित करने वाली अंतरराष्ट्रीय विमानन कंपनियों को चेतावनी दी है कि चीनी युद्धपोत तस्मान सागर में युद्धाभ्यास कर रहे हैं जिसके मद्देनजर वे सावधान रहें। ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री पेनी वोंग ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

वोंग ने 'ऑस्ट्रेलियाई ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन' की उस खबर की पुष्टि की कि नियामक 'एयरसर्विसेज ऑस्ट्रेलिया' ने वाणिज्यिक पायलेट्स को दोनों देशों के बीच हवाई क्षेत्र में संभावित खतरे के बारे में चेतावनी दी है, क्योंकि चीन के तीन युद्धपोत ऑस्ट्रेलियाई पूर्वी तट पर अभ्यास कर रहे हैं।

चीनी युद्धपोतों पर ऑस्ट्रेलिया की नजर

एबीसी की खबर के अनुसार, कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का मार्ग परिवर्तित कर दिया गया। वोंग ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया चीन के साथ उसके नौसैनिक अभ्यासों, ''विशेष रूप से गोलीबारी के अभ्यासों'' के बारे में अधिसूचना और पारदर्शिता पर चर्चा कर रहा है। ऑस्ट्रेलियाई सैन्य जहाज और विमान कई दिनों से चीनी युद्धपोतों पर नजर रख रहे हैं, क्योंकि ये युद्धपोत ऑस्ट्रेलियाई पूर्वी तट से अंतरराष्ट्रीय जल क्षेत्र से गुजर रहे हैं।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article