ऑस्ट्रेलिया-इंडोनेशिया में नजर आया दुर्लभ सूर्य ग्रहण, साफ दिखा ‘कोरोना’, बुध-बृहस्पति के भी हुए दर्शन

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Apr 20, 2023, 05:29 PM IST

सूर्य ग्रहण देखने के लिए एक्समाउथ में अंतरराष्ट्रीय पर्यटक पिछले कई दिनों से जुट रहे थे। ये लोग ग्रहण का नजारा लेने के लिए अपने साथ दूरबीन, कैमरे और अन्य उपकरण लेकर पहुंचे।

Solar Eclipse: ऑस्ट्रेलिया के तटीय शहर एक्समाउथ में गुरवार को तड़के दुर्लभ सूर्य ग्रहण नजर आया, जिसे देखने करीब 20,000 लोग जुटे। सूर्य ग्रहण के कारण करीब एक मिनट तक उत्तर पश्चिमी तट पर दिन में अंधेरा छाया रहा। तीन हजार से कम निवासियों वाले इस दूरस्थ पर्यटक शहर को ग्रहण देखने के लिए ऑस्ट्रेलिया में सबसे अच्छे गंतव्य में से एक के रूप में प्रचारित किया गया था, जो इंडोनेशिया और ईस्ट तिमोर के हिस्सों से भी जुड़ा है।

Solar Eclipse

ऑस्ट्रेलिया-इंडोनेशिया में नजर आया दुर्लभ सूर्य ग्रहण

सूर्य ग्रहण देखने के लिए उमड़ी भीड़

End of Feed