SCO Summit: आतंकवाद पर पीएम मोदी की दो टूक, कहा- इसे जड़ से करना होगा खत्म; देखते रह गए शहबाज शरीफ

SCO समिट में पीएम मोदी ने आतंकवाद के मुद्दे पर खरी-खरी बात कही। पीएम ने कहा कि आतंकी संगठनों में भर्ती रोकनी होगी और इसके खिलाफ पूरी दुनिया को एकजुट होना होगा। इस दौरान शहबाज शरीफ भी मौजूद थे।

PM Modi in SCO Summit: पीएम मोदी ने बिश्केक में हो रहे एससीओ समिट में आतंकवाद के मुद्दे पर खरी-खरी बात कही। इस दौरान पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ भी मौजूद थे। पीएम मोदी ने कहा कि इस चुनौती से निपटने के लिए आतंक के इकोसिस्टम को खत्म करना होगा। उन्होंने कहा कि आतंकी संगठनों में भर्ती रोकनी होगी और इसके खिलाफ पूरी दुनिया को एकजुट होना होगा। कोई भी देश इससे सुरक्षित नहीं है।

SCO Modi

SCO में पीएम मोदी की आतंकवाद पर खरी-खरी

बिश्केक में आयोजित 26वें शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन में आतंकवाद पर कड़ा संदेश देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को संपूर्ण आतंकी तंत्र को ध्वस्त करने का आह्वान किया और इस बात पर जोर दिया कि दोहरे मापदंड के लिए कोई जगह नहीं है। प्रधानमंत्री मोदी की ये सख्त टिप्पणियां गोलमेज सम्मेलन के दौरान आईं, जिसमें पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और अन्य एससीओ नेता भी उपस्थित थे।

End of Feed