दुनिया

Pakistan News: पाकिस्तान के पूर्व PM इमरान की पार्टी के प्रदर्शन के बीच इस्लामाबाद में सेना तैनात

Imran khan pakistan news: पाकिस्तान से बड़ी खबर सामने आई है बताया जा रहा है कि पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान की पार्टी के प्रदर्शन के बीच इस्लामाबाद में सेना तैनात की गई है।

Image

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान

Photo : BCCL

Imran khan pakistan news: जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी की विरोध प्रदर्शन करने की योजना के चलते सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए शनिवार को इस्लामाबाद में सेना के जवानों को तैनात किया गया।संविधान के अनुच्छेद 245 के तहत तैनात सेना के जवान आगामी शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के शिखर सम्मेलन के लिए कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए 5-17 अक्टूबर तक शहर में रहेंगे। पाकिस्तान 15-16 अक्टूबर को एससीओ शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है।

यह तैनाती तब की गई है जब खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री अली अमीन गंडापुर के नेतृत्व में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी के समर्थक प्रदर्शन में भाग लेने के लिए डी-चौक पर पहुंचे गए हैं।पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के समर्थक इमरान खान की रिहाई की मांग कर रहे हैं।

क्रिकेटर से राजनीतिक नेता बने इमरान खान ने सरकार के आह्वान के बावजूद प्रदर्शन को स्थगित करने से इनकार कर दिया।खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री के सूचना सलाहकार मुहम्मद अली सैफ ने 'जियो न्यूज' को बताया कि राजधानी में खान की पार्टी के प्रदर्शन से निपटने के लिए सेना की टुकड़ियों को तैनात किया गया है। उन्होंने कहा कि आगामी एससीओ शिखर सम्मेलन के दौरान सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सेना के जवानों को तैनात किया गया है।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article