अर्जेंटीना के विला गेसेल में 10 मंजिला होटल ढहा, एक व्यक्ति की मौत; कई लोग मलबे में फंसे

World News: अर्जेटीना के विला गेसेल में 10 मंजिला होटल डबरोवनिक हढ़ गया। साल 1986 में खुले इस होटल में कई तरह के जीर्णोद्धार कार्य चल रहा था। इस होटल के गिरने से अब तक एक शख्स की मौत की जानकारी सामने आई है, जबकि कई लोगों के मलबे में फंसे होने की बात कही जा रही है।

Hotel Collapsed in Argentina: अर्जेंटीना में 10 मंजिला होटल ढहने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और कम से कम नौ अन्य लापता हो गए। स्थानीय अधिकारियों के हवाले से सीएनएन ने मंगलवार को इसकी जानकारी साझा की। अटलांटिक तट पर ब्यूनस आयर्स से लगभग 370 किलोमीटर दूर स्थित विला गेसेल में डबरोवनिक होटल मंगलवार सुबह (स्थानीय समयानुसार) ढह गया।

hotel collapsed in Argentina

अर्जेंटीना के विला गेसेल में होटल ढहने से एक व्यक्ति की मौत, कई लोग मलबे में फंसे।

लापता लोगों को बचाने के लिए चलाया जा रहा रेस्क्यू ऑपरेशन

ब्यूनस आयर्स प्रांत के सुरक्षा मंत्री जेवियर अलोंसो ने बताया कि मृतक पड़ोसी इमारत का 80 वर्षीय व्यक्ति हो सकता है, सीएनएन ने टीएन समाचार चैनल का हवाला देते हुए बताया। अलोंसो ने कहा कि उसके साथी को बचा लिया गया, लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि ढहने के समय उनका बेटा मौजूद था या नहीं। अग्निशमन दल, पैरामेडिक्स और पुलिस सहित आपातकालीन प्रतिक्रिया दल जीवित बचे लोगों का पता लगाने की उम्मीद में मलबे को हटाने का काम कर रहे हैं।

End of Feed