अजीब मामला! इटली में ईस्टर से पहले Nestle की 'F1' KitKats की 12 टन से ज्यादा 'चॉकलेट' चोरी

चोरी हुई चॉकलेट बार किटकैट की नई फॉर्मूला वन लाइन की थीं। यह लाइन पिछले साल किटकैट के ऑफ़िशियल F1 चॉकलेट बार बनने के बाद शुरू की गई थी।

इटली में चोरों ने ईस्टर के जश्न से ठीक पहले एक बड़ी 'मीठी चोरी' को अंजाम दिया। उन्होंने किटकैट बार की एक बड़ी खेप चुरा ली, जो डिस्ट्रीब्यूटरों तक पहुंचाई जा रही थी। ईस्टर की छुट्टियों से ठीक पहले हुई इस बड़ी चोरी से पूरे यूरोप में ग्राहकों के लिए चॉकलेट की कमी हो सकती है। हालांकि, किटकैट ब्रांड की स्विस मूल कंपनी नेस्ले ने इस दावे को खारिज कर दिया है।

Nestle's F1 KitKats stolen

Nestle की 'F1' KitKats की 12 टन से ज्यादा 'चॉकलेट' चोरी (फाइल फोटो:X)

नेस्ले ने चॉकलेट की बड़ी खेप चोरी होने की पुष्टि की है। कंपनी ने मज़ाकिया अंदाज़ में कहा कि चोरों ने किटकैट ब्रांड के मार्केटिंग स्लोगन 'टेक अ ब्रेक' (एक ब्रेक लें) को कुछ ज़्यादा ही गंभीरता से ले लिया।

End of Feed