ट्रंप प्रशासन को लगा बड़ा झटका, कोर्ट ने सीमा पर शरण को लेकर लगाए गए प्रतिबंध को बताया अवैध

Trump Asylum Ban: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन को अपीलीय कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। अदालत ने शुक्रवार को ट्रंप के उस कार्यकारी आदेश पर रोक लगा दी, जिसमें दक्षिणी सीमा पर शरण मांगने की प्रक्रिया को निलंबित किया गया था।

Trump Asylum Ban: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन को अपीलीय कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। अदालत ने शुक्रवार को राष्ट्रपति ट्रंप के उस कार्यकारी आदेश पर रोक लगा दी, जिसके तहत शरण देने की सुविधा को निलंबित कर दिया गया था। यह आदेश रिपब्लिकन राष्ट्रपति की अमेरिका की दक्षिणी सीमा पर प्रवासन पर नकेल कसने की योजना का एक प्रमुख स्तंभ था।

Donald Trump

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो)

अपीलीय कोर्ट के इस फैसले को ट्रंप प्रशासन की अवैध प्रवासन पर सख्ती की नीति को बड़े झटके के तौर पर देखा जा रहा है। कोर्ट के मौजूदा आदेश के बाद एक बात तो साफ हो गई कि जो लोग खतरे से भागकर अमेरिका पहुंचते हैं, वे अब भी सीमा पर शरण के लिए आवेदन कर सकते हैं।

End of Feed