ब्रिटेन का अगला प्रधानमंत्री कौन? एंडी बर्नहैम के नाम पर लग गई मुहर, चुने गए लेबर पार्टी के नए नेता

UK New PM: ब्रिटेन के अगले प्रधानमंत्री एंडी बर्नहैम होंगे। एंडी बर्नहैम को सत्ताधारी लेबर पार्टी का नया नेता चुन लिया गया है।

UK New PM: ब्रिटेन के अगले प्रधानमंत्री पद के लिए एंडी बर्नहैम के नाम पर मुहर लग गई है। शुक्रवार को हुए लेबर पार्टी के नए नेता के चुनाव में एंडी बर्नहैम ने बाजी मार ली है। सोमवार को एंडी बर्नहैम ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। लेबर पार्टी ने निवर्तमान प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर की जगह नए नेता के चुनाव के नतीजों की घोषणा की। इस दौड़ में बर्नहैम एकमात्र उम्मीदवार थे।

Andy Burnham ap

एंडी बर्नहम होंगे ब्रिटेन के अगले प्रधानमंत्री (फोटो- AP)

पार्टी सांसदों का मिला भारी समर्थन

एंडी बर्नहैम का नेता चुना जाना पहले से ही तय माना जा रहा था। हाउस ऑफ कॉमन्स में लेबर पार्टी के कुल 403 सांसदों में से 379 सांसदों ने उनके नाम का समर्थन किया था। नेता घोषित होने के बाद अपने पहले भाषण में बर्नहैम ने कहा, "हम लोगों को फिर से उम्मीद देने जा रहे हैं। आज आपने मुझे और मेरे परिवार को जो सम्मान दिया है, वह मेरे लिए एक गर्व और भावुक करने वाला क्षण है, लेकिन मैं इस जिम्मेदारी के लिए पूरी तरह तैयार हूं।"

End of Feed