फिर छिड़ा घमासान...होर्मुज स्ट्रेट में ईरानी जहाज पर मिसाइल से हमला, 1 शख्स की मौत, 3 घायल

केशम काउंटी के गवर्नर हुसैन अमीरतीमुरी ने ईरानी मीडिया को बताया कि यह हमला रविवार सुबह लगभग 5 बजे (स्थानीय समयानुसार) केशम द्वीप के शिब-दराज तट और हेंगाम द्वीप के पास हुआ।

दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री तेल व्यापार मार्ग होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) में रविवार तड़के एक बड़ा हमला सामने आया है। ईरान के सरकारी मीडिया के अनुसार, फारस की खाड़ी में केशम द्वीप (Qeshm Island) के पास एक ईरानी वाणिज्यिक जहाज पर अज्ञात मिसाइल या प्रोजेक्टाइल (अज्ञात वस्तु) से हमला किया गया। इस हमले में जहाज पर सवार 1 व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

ship attacked in Iran

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में ईरानी जहाज पर हमला (File Photo)

केशम द्वीप और हेंगाम के पास हुआ हमला

केशम काउंटी के गवर्नर हुसैन अमीरतीमुरी ने ईरानी मीडिया को बताया कि यह हमला रविवार सुबह लगभग 5 बजे (स्थानीय समयानुसार) केशम द्वीप के शिब-दराज तट और हेंगाम द्वीप के पास हुआ। अधिकारियों के अनुसार, 'वर्गो ट्रांसपोर्ट' या संबंधित ईरानी वाणिज्यिक जहाज जलडमरूमध्य से गुजर रहा था, तभी वह अचानक हमले का शिकार हो गया। हमले के बाद स्थानीय आपातकालीन सुरक्षा टीमों को मौके पर भेजा गया और घायलों को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

End of Feed