पहलगाम हमले के बाद संकट में फंसे पाकिस्तान में आया भूकंप, लोगों में फैली दहशत

आज आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.2 मापी गई। 30 अप्रैल को भी यहां 4.4 तीव्रता का भूकंप आया था। भूकंप के कारण किसी प्रकार के जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ।

Pakistan Earthquake: पहलगाम हमले के बाद संकट में फंसे पाकिस्तान पर एक और मुसीबत आई है। पाकिस्तान में आज 4.2 तीव्रता का भूकंप आया हालांकि इसमें जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। इससे पहले 30 अप्रैल को भी पाकिस्तान में भूकं आया था। पाकिस्तान में ऐसे वक्त भर धरती डोल रही है जब पहलगाम हमले के बाद आतंकी देश भारत की ओर से जबरदस्त दबाव झेल रहा है। पाकिस्तान को भारत की ओर से हमले की आशंका लगातार सता रही है।

eathquake

पाकिस्तान में आया भूकंप

लोगों में फैली दहशत

पाकिस्तान में सोमवार को एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिससे लोगों में दहशत फैल गई। भूकंप दोपहर 4:00 बजे के करीब आया, जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.2 मापी गई। राष्ट्रीय भूकंप केंद्र के अनुसार, भूकंप का केंद्र पाकिस्तान के उत्तरी क्षेत्र में, 36.60 डिग्री उत्तर अक्षांश और 72.89 डिग्री पूर्व देशांतर पर स्थित था। भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर दर्ज की गई। झटके इतने तेज थे कि लोग अपने घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आए।

End of Feed