दुनिया

पहलगाम हमले के बाद संकट में फंसे पाकिस्तान में आया भूकंप, लोगों में फैली दहशत

आज आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.2 मापी गई। 30 अप्रैल को भी यहां 4.4 तीव्रता का भूकंप आया था। भूकंप के कारण किसी प्रकार के जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ।

Image

पाकिस्तान में आया भूकंप

Photo : iStock

Pakistan Earthquake: पहलगाम हमले के बाद संकट में फंसे पाकिस्तान पर एक और मुसीबत आई है। पाकिस्तान में आज 4.2 तीव्रता का भूकंप आया हालांकि इसमें जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। इससे पहले 30 अप्रैल को भी पाकिस्तान में भूकं आया था। पाकिस्तान में ऐसे वक्त भर धरती डोल रही है जब पहलगाम हमले के बाद आतंकी देश भारत की ओर से जबरदस्त दबाव झेल रहा है। पाकिस्तान को भारत की ओर से हमले की आशंका लगातार सता रही है।

लोगों में फैली दहशत

पाकिस्तान में सोमवार को एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिससे लोगों में दहशत फैल गई। भूकंप दोपहर 4:00 बजे के करीब आया, जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.2 मापी गई। राष्ट्रीय भूकंप केंद्र के अनुसार, भूकंप का केंद्र पाकिस्तान के उत्तरी क्षेत्र में, 36.60 डिग्री उत्तर अक्षांश और 72.89 डिग्री पूर्व देशांतर पर स्थित था। भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर दर्ज की गई। झटके इतने तेज थे कि लोग अपने घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आए।

हालांकि, इसमें किसी जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है। नागरिकों से संयम बनाए रखने और किसी भी आपात स्थिति में संबंधित अधिकारियों से संपर्क करने की अपील की गई है। इससे पहले पाकिस्तान में 12 अप्रैल को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.8 मापी गई थी। भूकंप के झटके जम्मू-कश्मीर में भी महसूस किए गए थे।

बताया गया था कि 12 अप्रैल को दोपहर करीब एक बजे 33.63 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 72.46 डिग्री पूर्वी देशांतर पर रिक्टर पैमाने पर 5.8 तीव्रता का भूकंप आया था। उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान में भूकंप ने काफी तबाही मचाई है। 8 अक्टूबर, 2005 को सुबह 8.50 बजे रिक्टर पैमाने पर 7.6 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसका केंद्र पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) के मुजफ्फराबाद में था। इसमें नियंत्रण रेखा (एलओसी) के दोनों तरफ 80,000 से अधिक लोग मारे गए थे। अफगानिस्तान, ताजिकिस्तान, भारत और झिंजियांग क्षेत्र में भी झटके महसूस किए गए थे।

यह दशक की पांचवीं सबसे घातक प्राकृतिक आपदा थी। सूत्रों के अनुसार पाकिस्तान में इस भूकंप में मरने वालों की आधिकारिक संख्या 73,276 से 87,350 के बीच थी, जबकि कुछ अनुमानों के अनुसार मृतकों की संख्या 1,00,000 से भी ज्यादा थी।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article