मालदीव से रिश्तों पर चीन की सफाई, कहा-कोई तीसरा पक्ष निशाने पर नहीं है

  • Agency by: भाषा
  • Updated Mar 6, 2024, 01:59 PM IST

China-Maldives: विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में मालदीव के साथ चीन के सैन्य समझौते के बारे में पूछे जाने पर मीडिया को विवरण के लिए "सक्षम चीनी अधिकारियों" से प्रतिक्रिया लेने को कहा।

China-Maldives: चीन ने मालदीव के साथ एक व्यापक रणनीतिक सहयोग साझेदारी कायम करने की प्रतिबद्धता जताई और कहा दोनों देशों के बीच सामान्य सहयोग में कोई तीसरा पक्ष निशाने पर नहीं है और न ही तीसरे पक्ष से इसमें कोई बाधा आएगी। विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में मालदीव के साथ चीन के सैन्य समझौते के बारे में पूछे जाने पर मीडिया को विवरण के लिए "सक्षम चीनी अधिकारियों" से प्रतिक्रिया लेने को कहा।

china

मालदीव के साथ रिश्ते पर बोला चीन।

मालदीव के साथ काम करने के लिए प्रतिबद्ध -चीन

उन्होंने कहा, "मोटे तौर पर, चीन एक व्यापक रणनीतिक सहकारी साझेदारी बनाने के लिए मालदीव के साथ काम करने के लिए प्रतिबद्ध है।" माओ ने किसी भी देश का नाम लिए बिना कहा, "चीन और मालदीव के बीच सामान्य सहयोग के दौरान कोई तीसरा पक्ष निशाने पर नहीं है और न ही किसी तीसरे पक्ष को इसे बाधित करना चाहिए।"

End of Feed