'हम चीन के सामने घुटने नहीं टेकेंगे', मालदीव विवाद के बीच बांग्लादेश के विदेश मंत्री का बड़ा बयान

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 10, 2024, 06:53 AM IST

Bangladesh Foreign Minister : विदेश मंत्री डॉ.एके अब्दुल मेनन ने कहा है कि चीन एक मित्र देश है और उसके विकास में सहयोगी है लेकिन बांग्लादेश चीन के सामने घुटने नहीं टेकेगा। भारत के साथ हमारी रणनीतिक भागीदारी विकसित हुई है और हम इस भागीदारी को और मजबूत बनाएंगे।

Bangladesh Foreign Minister : बांग्लादेश में अवामी लीग फिर सत्ता में लौटी और शेख हसीना लगातार चौथी बार देश की प्रधानमंत्री बनी हैं। मालदीव और भारत के बीच जारी तनाव के बीच वहां के विदेश मंत्री डॉ.एके अब्दुल मेनन ने बड़ी बात कही है। उन्होने कहा है कि चीन एक मित्र देश है और उसके विकास में सहयोगी है लेकिन बांग्लादेश चीन के सामने घुटने नहीं टेकेगा। भारत के साथ हमारी रणनीतिक भागीदारी विकसित हुई है और हम इस भागीदारी को और मजबूत बनाएंगे।

bangladesh

बांग्लादेश में चौथी बार शेख हसीना पीएम बनी हैं।

भारत के साथ रिश्ते बहुत मजबूत

'इंडिया टुडे' के साथ खास बातचीत में मेनन ने कहा कि भारत के साथ बांग्लादेश के रिश्ते वास्तव में बहुत मजबूत हैं क्योंकि बांग्लादेश को अस्तित्व में लाने के लिए भारत ने सबसे बड़ी मदद क। आजादी के लिए हमारी तरह भारत ने भी अपना खून बहाया। भारत के साथ हमारी दोस्ती की ऐक ऐतिहासिक वजह है। यही नहीं पीएम शेख हसीना और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में दोनों देशों के संबंध एवं रिश्ते नई ऊंचाई पर पहुंचे हैं। पीएम मोदी ने दोनों देशों के संबंधों में इसे एक स्वर्ण अध्याय बताया है। हमने रणनीतिक भागीदारी विकसित की है। हम अपने पड़ोसी देश के साथ इस भागीदारी को और मजबूत बनाएंगे।

End of Feed