अमेरिकी नागरिक ने बेलीज में विमान को हाइजैक करने का किया प्रयास, यात्री ने मारी गोली; हादसे में कई लोग घायल

American Citizen Tried To Hijack Plane In Belize: अमेरिकी नागरिक ने बेलीज में एक छोटे ट्रॉपिक एयर विमान को हाईजैक करने का प्रयास किया। जानकारी के अनुसार, इस हाइजैक में तीन लोग घायल हो गए और फिर एक यात्री ने हाइजैक करने वाले अमेरिकी शख्स को गोली मार दी।

Plane Hijacking: अमेरिका के एक पूर्व सैन्यकर्मी ने बेलीज में एक छोटे यात्री विमान का अपहरण कर लिया जिसके बाद वह एक यात्री द्वारा चलाई गई गोली लगने से मारा गया। बेलीज और अमेरिका दोनों ने इस घटना की पुष्टि की है। बेलीज पुलिस ने अपहरणकर्ता की पहचान अकिनयेला टेलर के रूप में की है। उसने जिस ट्रिपोक एयर विमान का अपहरण किया था उसमें 14 यात्री और चालक दल के दो सदस्य सवार थे। सभी यात्री और चालक दल के सदस्य सुरक्षित रूप से हवाई अड्डे पर उतर गए हैं।

Plane Hijacking

बेलीज में विमान को हाइजैक करने का प्रयास

टेलर ने दो यात्रियों और एक पायलट पर चाकू से किया वार

बेलीज के पुलिस आयुक्त चेस्टर विलियम्स ने बताया कि टेलर ने विमान में सवार दो यात्रियों और एक पायलट पर चाकू से वार किया। विलियम्स ने बताया कि तीनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विलियम्स ने बताया कि टेलर एक यात्री द्वारा चलाई गई गोली लगने से मारा गया। यात्री के पास बंदूक रखने का लाइसेंस था और उसने बाद में बंदूक पुलिस को सौंप दी। उन्होंने बताया कि टेलर की मांग थी कि उसे देश से बाहर ले जाया जाए। बेलीज में अमेरिकी दूतावास के प्रवक्ता ल्यूक मार्टिन ने बताया कि टेलर ने अमेरिका ले जाने की मांग की थी।

End of Feed