दुनिया

American Airlines: क्रिसमस से पहले अमेरिका में मचा कोहराम, इस एयरलाइन ने अपनी सभी उड़ानें की रद्द

American Airlines: अमेरिका में क्रिसमस से पहले बड़ा कोहराम मचा हुआ है। अमेरिकन एयरलाइंस ने मंगलवार को अपनी सभी उड़ानें रद्द कर दी हैं। कंपनी और संघीय विमानन प्रशासन की वेबसाइट पर दी गई सूचना के मुताबिक, क्रिसमस की पूर्व संध्या पर अमेरिका में अपनी सभी उड़ानें रोक दी हैं। जिसकी वजह से हजारों यात्री फंस गए।

Image

अमेरिकन एयरलाइंस

Photo : iStock

American Airlines: अमेरिका में क्रिसमस से पहले बड़ा कोहराम मचा हुआ है। अमेरिकन एयरलाइंस ने मंगलवार को अपनी सभी उड़ानें रद्द कर दी हैं। जिसकी वजह से हजारों यात्री हवाई अड्डों में फंस गए।

क्यों रद्द की गईं उड़ानें

अमेरिकन एयरलाइंस ने सभी उड़ानों को रद्द करने के पीछे तकनीकी समस्या का हवाला दिया है। कंपनी और संघीय विमानन प्रशासन की वेबसाइट पर दी गई सूचना के मुताबिक, क्रिसमस की पूर्व संध्या पर अमेरिका में अपनी सभी उड़ानें रोक दी हैं। जिसकी वजह से हजारों यात्री फंस गए।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि आज सुबह एक तकनीकी समस्या की वजह से अमेरिकी उड़ानें प्रभावित हो रही हैं। हमारी टीमें इस समस्या को जल्द से जल्द सुलझाने की कोशिश में जुटी हुई हैं और हम यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हैं।

संघीय नियामकों द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर उड़ान रोकने का आदेश जारी किए जाने के लगभग एक घंटे बाद विमानों को उड़ान भरने की अनुमति दे दी गई।

अमेरिकन एयरलाइंस

अमेरिकन एयरलाइंस 60 से अधिक देशों में 350 से अधिक गंतव्यों के लिए प्रतिदिन हजारों उड़ानें संचालित करती है। अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसी रायटर के मुताबिक, अमेरिकी संघीय विमानन प्रशासन ने एक बयान में बताया कि एयरलाइन ने तकनीकी समस्या की सूचना दी थी।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article